August 1, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
‘राधे-राधे’ कहने पर नर्सरी की छात्रा को पीटा, मुंह पर टेप चिपकाया, प्रिंसिपल गिरफ्तारकिश्त नहीं दी तो पत्नी को बना लिया बंधक! झांसी में लोन वसूली का शर्मनाक मामला…मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कारली पहुंचकर सुरक्षा बल के जवानों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दींकैबिनेट मंत्री के मुख्य आतिथ्य में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का हुआ आयोजनस्पेशल ओलंपिक के तहत राष्ट्रीय बोच्ची चैंपियनशिप का हुआ भव्य आयोजनश्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा का सुनहरा अवसरबिलासपुर में आर्किटेक्ट फर्जीवाड़ा : 10 साल से चल रहा था नक्शा पासिंग का खेल, असली खुलासा अब हुआASI का भ्रष्ट खेल उजागर: रिश्वत लेकर आरोपी को लौटाया जब्त मोबाइल, कोर्ट आदेश को दिखाया ठेंगा — शिकायत करने पर दी धमकी, ऑडियो वायरलमहिला अधिकारी ने डीएमसी के खिलाफ की थी झूठी शिकायत ! प्रशासन की जांच में आरोप पाए गए गलत, किसके शह पर बिछाए गए थे मोहरे पढ़िए पूरी रिपोर्ट…शोक समाचार :  पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा नहीं रहे
छत्तीसगढ़

चुनौतियों के बीच समाज कल्याण की भावना ही सर्वोपरि : अरुण कुमार

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। “रामराज्य  ऐसी समग्र राज्य व्यवस्था लिए हुए था जहाँ अकाल मृत्यु का भय नहीं था। सुखी, संपन्न जीवन में सभी को उनके श्रम और कार्य का समुचित फल प्राप्त होता रहा। जिस राज्य में दंड की जरूरत ही नहीं थी। न्याय धर्म आधारित था। जिन्हें आज अधम कहा जाता है उन्हें भी न्यायधीश बना दिया था।” 821वीं  संगीतमयी रामकथा का परायण करते हुए व्यासपीठ से अरुण कुमार जी ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा। ‘रामराज्य की कल्पना और वर्तमान चुनौतियों के समाधान में मानस की भूमिका  पर महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज आडिटोरियम में रामकथा का  आयोजन हुआ।

परहित में स्वहित की अवधारणा समाई हुई है। ऋग्वेद  सहित मानस में गोस्वामी ने जगत कल्याण को सर्वोपरि कहा।  मानस कथा कहते हुए अरुण कुमार ने कहा “मैं अपने कल्याण के लिए कथा कहता हूं जिसमें जगत कल्याण समाहित है। जीवन मोक्ष गामी होना चाहिए कि जो सभी के निहितार्थ है। राम दरबार की पूजित के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। अतिथि का स्वागत काते हुए ललित सिंघानिया ने कहा, आज समाजिक  समरसता का अभाव होता जा रहा है जिससे समाज कमजोर होता जा रहा है इसके समाधान के लिए मानस के प्रसंगों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

संगीतमयी रामयण की प्रस्तुति के साथ वर्तमान चुनौतियों का समुचित समाधान कार्यक्रम को सनातन हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद, सहित नगर की 15 संस्थाओं ने आयोजन को मूर्त रूप दिया। पर्यावरण ऊर्जा टाइम्स के संपादक ललित सिंघानिया, पुरुषोत्तम सिंघानिया, रमेश अग्रवाल,आनंद मोहन ठाकुर, बजरंग सिंह बैस,संपत सिंह राजपूत, विकास ठाकुर, महेश देवांगन, महाराष्ट्र मंडल, विश्व हिन्दू परिषद् सहित बिलासपुर, कवर्धा से लोग सम्मिलित हुए।

रामकथा की शुरुआत राम दरबार की पूजा के साथ की गई और राम आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन रणवीर सिंह ने किया। अध्यक्षीय उदबोधन में अशोक अग्रवाल ने कहा कि “वर्तमान चुनौतियों के बीच हम मानस से प्रेरणा लेते हुए जगत कल्याण की भावना लेकर अपने जीवन को सफल और सुखद बना सकते हैं। अंत में सभी को धन्यवाद दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close