June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर/पलामू (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कुख्यात गैंगस्टर अमन साव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। सोमवार देर शाम रायपुर सेंट्रल जेल से झारखंड पुलिस उसे रांची ले जा रही थी, तभी पलामू के पास पुलिस वाहन का एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद अमन साव ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया।

रायपुर से झारखंड ले जाते वक्त हादसा और एनकाउंटर

अमन साव का नाम 14 अक्टूबर 2024 को रायपुर में एक कारोबारी पर फायरिंग के मामले में सामने आया था। जेल के अंदर से ही उसने हमले की साजिश रची थी। इसके बाद रायपुर पुलिस ने उसे झारखंड से गिरफ्तार कर 148 दिनों तक रायपुर सेंट्रल जेल में रखा।

7 मार्च को रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा और उनके ड्राइवर पर फायरिंग हुई थी। इस घटना में भी अमन साव का नाम आया। पूछताछ के लिए झारखंड पुलिस उसे सोमवार रात रायपुर से रांची ले जा रही थी। लेकिन पलामू के पास पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसी दौरान अमन साव ने मौके का फायदा उठाकर पुलिस का हथियार छीन लिया और भागने लगा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

अमन साव पर 60 से ज्यादा केस दर्ज
अमन साव के खिलाफ झारखंड समेत कई राज्यों में 60 से ज्यादा मामले दर्ज थे। वह जेल के अंदर से ही गैंग ऑपरेट करता था और कारोबारियों, ठेकेदारों से उगाही करता था। जो पैसे नहीं देते थे, उन पर हमला करवाने का आरोप था। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close