June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

कृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरण

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कोरिया (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कोरिया जिले के ग्राम जामपारा, खोडरी व विकासखण्ड सोनहत अंतर्गत ग्राम मझारटोला एवं सुन्दरपुर में कृषि विभाग द्वारा किसानों को निशुल्क अरहर, उड़द, तिलहन, व मूँगफली और धान के बीजों का वितरण किया गया। यह वितरण अनुदान के तहत ‘नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल‘ योजना के अंतर्गत संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, सोनहत कार्यालय द्वारा किया गया था। योजना का उद्देश्य क्षेत्र में तिलहन फसलों का विस्तार कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है। शासन द्वारा सोनहत क्षेत्र में विशेष रूप से तिलहन और दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कलेक्टर के निर्देश पर विशेष अभियान  : 

कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिले में तिलहन व दलहन फसलों पर विशेष ध्यान देते हुए, कृषि विभाग कोरिया की टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार मैदानी भ्रमण कर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। कृषि अधिकारियों और फील्ड अमले की सक्रिय भूमिका से किसान नवीन तकनीकों और योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।

इस अवसर पर सोनहत जनपद पंचायत अध्यक्ष आशा देवी सोनपाकर, ग्राम पंचायत के सरपंच तथा कृषि विस्तार अधिकारी रोहित सिंह साथ ही कार्यक्रम में काफी संख्या में क्षेत्रीय किसान भी शामिल हुए और बीज वितरण योजना से लाभान्वित हुए।

किसानों में दिखा उत्साह  : 

बीज प्राप्त करने वाले किसानों ने शासन एवं कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस प्रकार की योजनाएं उत्पादन लागत को कम करने और आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close