June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

कोरबा: ईओडब्ल्यू की कार्रवाई के बाद पटवारियों में हड़कंप, किसानों में नाराजगी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

 

कोरबा। ईओडब्ल्यू द्वारा आरआई अश्वनी राठौर और पटवारी धीरेंद्र लाटा की गिरफ्तारी के बाद कोरबा हल्का के पटवारियों में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई के बाद कई पटवारी छुट्टी या हड़ताल के बहाने काम से बचते नजर आ रहे हैं। किसानों के कामों की अनदेखी से क्षेत्र में किसानों के बीच आक्रोश बढ़ रहा है।

सूत्रों के अनुसार, पटवारी प्रशांत दुबे, जो बिना “नजराना” लिए काम करने से कतराते हैं, इस कार्रवाई के बाद लगातार तनाव में हैं। उनकी कार्यप्रणाली से जहां जमीन के दलाल खुश हैं, वहीं किसानों के बीच नाराजगी साफ दिखाई दे रही है।

ईडी भी कर चुकी है पूछताछ
जमीन के विवादित मामलों में पहले भी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने एक पूर्व पटवारी, जो अब आरआई बन चुके हैं, से पूछताछ की थी। ईडी की जांच के बाद अब ईओडब्ल्यू की कार्रवाई ने राजस्व विभाग में खलबली मचा दी है।

किसानों की नाराजगी बढ़ी
पटवारियों की अनियमितताओं और किसानों के कामों में देरी के कारण किसान वर्ग में असंतोष बढ़ रहा है। राजस्व विभाग में फैले भ्रष्टाचार के कारण अब पटवारी और आरआई बिरादरी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

ईओडब्ल्यू और ईडी की सक्रियता के चलते राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में डर का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close