March 12, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
बालको के ‘उन्नति उत्सव’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मानहोली पर जुमे की नमाज के समय में बदलाव, छग वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसलाआमापाली गांव में अवैध बोर खुदाई, दो बोरवेल वाहन जब्तपंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता…CGPSC प्रीलिम्स 2024 का रिजल्ट जारी, 3737 अभ्यर्थी मेंस के लिए क्वालीफाईअंधेरे में जीवन बिता रहे ग्रामीणों को अब लालटेन से मिली छुटकारारायपुर में कार सवार युवकों से करोड़ों की नगदी बरामद, हवाला का शक14 मार्च को मदिरा दुकान रहेगा बंदभारतीय सेना में भर्ती की अधिसूचना जारीसतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए फील्ड में सही तरीके से लागू करना है : संभागायुक्त
नेशनल

भारत रत्न पर ‘आप’ का बड़ा हमला, भाजपा ने भी शहीदों को भुलाया

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने देश के सर्वोच्च पुरस्कार ‘भारत रत्न’ के चयन पर सवाल उठाते हए कहा है कि तीनों नाम पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। सिंह ने कहा कि भाजपा इस पर भी राजनीति कर रही है और कांग्रेस की तरह इस सरकार ने भी शहीदों की शहादत को भुला दिया है।
सुल्तानपुर में सिंह ने कहा कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने विदेश जाकर आजाद हिंद फौज की स्थापना की। उनके उस योगदान को आज भुला दिया। इतना ही नहीं भाजपा ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भी भुला दिया गया, जिनके नाम से ही युवाओं में उत्साह उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पुरस्कार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया और हॉकी के जादूगर माने जाने वाले ध्यान चंद जिनके खेल का लोहा हिटलर भी मांगता था। उनको भी भुला दिया गया।
उन्होंने कहा कि आरएसएस के विचारधारा के नाना जी देशमुख को जो भाजपा के थे, भूपेश हजारिया निश्चित रूप से एक अच्छे गायक थे, वह भी भाजपा के सांसद रहे क्या इतना ही पर्याप्त है भारत रत्न के लिए। उन्होंने सवाल उठाया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को किस योगदान के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया। इसलिए कि वह आरएसएस के कार्यक्रम में गए और उन्होंने डॉ. हेडगेवार को भारत माता का सपूत कहा। यह एक बड़ा सवाल है।
आरटीआई सूचना का हवाला देते हुए सिंह ने कहा कि दुखद तो यह है कि आज भी शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु आतंकी की सूची में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेताजी की टोपी पहनकर कांग्रेस पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाते रहे लेकिन जब उनके सम्मान की बारी आई तो उन्हें भुला दिया गया।
संजय सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर कांग्रेस ने अपने लंबे कार्यकाल में इन शहीदों को भुलाया है और वही गलती भाजपा ने भी की। भाजपा को जनता ने बेहतरी के लिए ही चुना था लेकिन वह उनकी उम्मीद पर खरी नहीं उतरी।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close