June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, युवक की मौत

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बलौदाबाजार (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पलारी-बलौदी मार्ग पर बलौदी नहर के पास सुबह 7:30 बजे एक बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय युवक पलारी से बलौदी की ओर जा रहा था।

बलौदी मोड़ पर वह अपनी बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। बाइक सीधे ट्रैक्टर के इंजन से जा टकराई। ट्रैक्टर बम्हनी रेत घाट से पीएम आवास के लिए रेत लेकर टिपवान गांव जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अत्यधिक तेज गति से आ रही थी। ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में पलट गई। अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close