राज्य समाचार
60 लाख का गांजा जब्त
नारायणपुर । पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. नारायणपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो गाड़ियों से गांजा की बड़ी खेप पकड़ी है, जिसकी कीमत लगभग 60 लाख बताई जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो गाड़ियों को रोका।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
गाड़ियों को चेक करने के दौरान कार से 60 किलो और मालवाहक वाहन से 546 किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ में चालकों ने बताया कि वे गांजा की खेप को ओडिशा के मलकानगिरी से महाराष्ट्र के नागपुर ले जा रहे थे. जब्त गांजा की कीमत 60 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई. पहली बार जिले में गांजा की इतनी बड़ी खेप पकड़ाई है।
Live Cricket Info
