राज्य समाचार

सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति जानने केन्द्रीय सचिव ने ली वर्चुअल बैठक

कांकेर । जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की सचिव के द्वारा सिकलसेल एनीमिया के उन्मूलन एवं नियंत्रण कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जानकारी लेने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ली गई, जिसमें उन्होंने अब तक की कार्य-प्रगति की जानकारी ली। आदिवासी विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिले के कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर ने हिस्सा लिया।

सोमवार दोपहर को आयोजित वीसी में जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की प्रमुख सचिव ने सिकलसेल एनीमिया के उन्मूलन एवं नियंत्रण कार्यक्रम के संबंध में प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रगति की जानकारी बिन्दुवार ली। उन्होंने प्रदेश में चलाए गए एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम की सराहना करते हुए आंकड़ों की वेबसाइट में एंट्री करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार सिकलसेल एनीमिया के उन्मूलन हेतु स्क्रीनिंग एवं जांच का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि जिले  में 05 लाख 11 हजार लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरूद्ध  अब तक 04 लाख 80 हजार लोगों के सिकल सेल्स की जांच पूर्ण की जा चुकी है। इनमें से 463 लोगों में यह धनात्मक पाया गया जबकि 04 हजार 567 सिकल सेल्स के वाहक के रूप में चिन्हांकित किए गए हैं। यह भी बताया गया कि स्क्रीनिंग किए जा चुके 03 लाख 38 हजार लोगों के कार्ड बनाकर वितरित किए जा रहे हैं। सिकल सेल एनीमिया का उन्मूलन पखवाड़ा का आयोजन 19 जून से 03 जुलाई के बीच किया जा रहा है। कलेक्टर क्षीरसागर ने निर्धारित समय-सीमा में सर्वे एवं कार्ड बनाने का कार्य पूर्ण करने के निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिए। वीसी में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एल. आर. कुर्रे, डीपीएम रोहित वर्मा, जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुनील सोनी एवं डॉ. शंखवार उपस्थित थे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button