August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़राजनीती

अगस्ता घोटाले में गांधी परिवार की संलिप्तता इटली के कोर्ट से साबित हो गई- कौशिक

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने आरोप लगाया कि अगस्ता घोटाले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीमती सोनिया गांधी की संलिप्तता है। उन्होंने कहा कि इसमें देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार ने 125 करोड़ कमीशन लिया।
आज एकात्म परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि 2010 में हैलीकॉप्टर बनाने वाली इटली की कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से वीवीआईपी के के लिए 12 हैलीकॉप्टर खरीदने का सौदा हुआ था।
इन हैलीकॉप्टर के एवज में 37 सौ करोड़ देना तय हुआ था। तभी यह बात उजागर हुई कि कंपनी ने भारत में 125 करोड़ घूस दिए हैं। इटली की अदालत में साबित हुआ कि कुल डील का 10 प्रतिशत हिस्सा रिश्वत देने की बात तय हुई थी।
घूसखोरी का भंडाफोड़ होने के बाद 2010 में मनमोहन सिंह की सरकार ने डील रद्द कर दिया। इसके बाद पूर्व एयरफोर्स चीफ एस.पी. त्यागी समेत 13 लोगों पर केस दर्ज किया गया।
इटली की कोर्ट की कार्रवाई में यह बात सामने आई थी कि भारत के सबसे ताकतवर राजनीतिक परिवार ने सौदे में 125 करोड़ का कमीशन लिया। कौशिक ने कहा कि चूंकि इस मामले का भंडाफोड़ इटली में हुआ था लिहाजा वहां भी इस पर मुकदमा चला।
मिलान शहर की अदालत के फैसले के पेज नंबर 193 और 204 पर कुल मिलाकर 4 बार सोनिया गांधी का नाम आया। इसमें उनके नाम की स्पेलिंग signora gandhi लिखा था।
इटैलियन वर्ड में सिग्नोरा का मतलब श्रीमती होता है। कोर्ट ने कहा कि सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने बिचौलिये के जरिए 125 करोड़ कमीशन लिया। कुल 225 करोड़ रिश्वत की लेन-देन हुई।
इसमें 52 प्रतिशत हिस्सा कांग्रेस नेताओं को दिया गया। 28 प्रतिशत सरकारी अफसरों को और 20 प्रतिशत एयरफोर्स के अफसरों को मिला। इस केस में तब के एयरफोर्स चीफ एस पी त्यागी को भी आरोपी बनाया गया। मोदी सरकार 2014 से  अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले मामले में कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close