August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

फर्जी नियुक्तिपत्र बांटने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बस्तर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले में शिक्षा विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 2 युवकों से 6 लाख 60 हजार रुपए की ठगी हुई है। पुलिस ने इस मामले के फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले अन्य 2 की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन्होंने फर्जी नियुक्तिपत्र बनवाकर युवकों को दिया था। मामला जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, देवड़ा के दिलीप कुमार कश्यप और कांवड़गांव के चुम्मन राम बघेल की सोनारपाल के नारायण बघेल के साथ जान पहचान थी। वहीं नारायण बघेल ने इन्हें भरोसा दिलाया था कि शिक्षा विभाग में नौकरी लगा दूंगा।

लेकिन इसके लिए पैसे लगेंगे। जिसके बाद दोनों युवक नौकरी लगाने के लिए पैसे देने मान गए। जिसके बाद नारायण बघेल ने अपने दो साथी प्रमोद मौर्य और अभिजीत प्रताप सिंह के साथ मिलकर शिक्षा विभाग में नौकरी लगाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए। उन्होंने दिलीप कुमार कश्यप से 3 लाख 40 हजार और चुम्मन राम बघेल से 3 लाख 20 हजार रुपए लिए। जिसके बाद एक फर्जी दस्तावेज और नियुक्तिपत्र बनवाकर उन्हें दिया गया। कहा कि अब नौकरी लग गई है, सारी तकलीफ और समस्या दूर हो जाएगी।

जब दोनों युवक शिक्षा विभाग के दफ्तर पहुंचे तो पता चला न ही कोई वैकेंसी थी और न ही उनकी जॉब लगी। जिसके बाद उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है। उन्होंने अपने पैसे मांगे। जब पैसे नहीं दिए गए तो दोनों युवकों ने पुलिस थाने में FIR दर्ज करवा दी। जिसके बाद पुलिस ने अभिजीत प्रताप सिंह और प्रमोद मौर्य को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मुख्य आरोपी नारायण बघेल फरार था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। वहीं करीब 6 से 7 महीने बाद उसे गांव के ही नजदीक से पकड़ा गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि, आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close