June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोकपद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर सीएम साय ने जताया शोकसुदूर अंचल में वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, कूप कटाई और वन संसाधनों से ग्रामीणों को मिला नया सहाराकेंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मीसा बंदियों का किया सम्मान
Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। नया रायपुर ( अटल नगर ) स्थित मंत्रालय में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर नौ ग्रामीण युवकों से पांच-पांच लाख (कुल 45 लाख रुपये) ठगने का मामला आया है। ठगी के इस रैकेट में शामिल एक दंपती, मंत्रालयीन कर्मचारी समेत पांच ठगों के खिलाफ मुजगहन पुलिस ने 420 का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने एक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम मोखा निवासी रूपेश यादव (32) ने शिकायत दर्ज कराया कि वर्ष 2016 में ललित सिन्हा से परिचय हुआ था। उसने मंत्रालय में ऊंची पहुंच का झांसा देते हुए बताया कि विष्णु उर्फ विश्वनाथ गुप्ता का मंत्रालय में मंत्रियों, सचिव, अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध हैं। वह कई लोगों को सरकारी नौकरी लगवा चुका है।
ललित के झांसे में आकर रूपेश समेत नौ बेरोजगार युवकों ने ललित की मौजूदगी में ग्राम टेकारी के विष्णु उर्फ विश्वनाथ गुप्ता, उसकी पत्नी चंद्रमा बेहरा, बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के सतमरा निवासी कृष्ण कुमार साहू तथा मंत्रालयीन कर्मी सुनील श्रीवास्तव को पांच-पांच लाख रुपये (45 लाख) दे दिए।
आरोपियों ने तीन महीने के भीतर नौकरी दिलाने का वादा किया था लेकिन पूरा साल गुजर जाने के बाद भी न किसी की नौकरी लगी और न ही पैसा लौटाए। दबाव बनाने पर विष्णु उर्फ विश्वनाथ ने हुलेश कुमार के नाम से 8 दिसम्बर 2016 को 2 लाख 49 हजार रुपये, रूपेश यादव के नाम से 14 जुलाई 2017 को 5 लाख रुपये का चेक थमा दिया जो बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया।

Related Articles

Check Also
Close