August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़नेशनल

9 की दर्दनाक मौत, गहरी खाई में गिरी कार, 2 का किया गया रेस्क्यू

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

पिथौरागढ़ : देवभूमि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में दुर्घटनाएं थंमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला पिथौरागढ़ जिले के मुनिस्यारी ब्लॉक का हैं जहाँ एक कार गहरी खाई में जा गिरी। कार के भीतर करीब 11 लोग सवार थे इनमे से 9 की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि कुमाऊं रेंज के आईजी नीलेश भरणे ने की है।

आईजी ने बताया की मलबे में फंसे दो लोगो को बचा लिया गया है, जबकि सभी मरने वालों के शवों को बरामद कर लिया गया है। आईजी नीलेश ने बताया की सूचना के बाद पुलिस एसडीआरएफ के जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे में 9 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ इसका पता लगाया जा रहा है।

बता दें कि चारधाम यात्रा शुरू के होने के बाद उत्तराखंड के पहाड़ी इलाको में लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आती है। पिछले साल भी इसी तरह दर्जन भर मामलों में लोग हताहत हुए थे। वही एक बार फिर से 9 लोगों कि मौत ने उत्तराखंड राज्य में सुरक्षित यातायात के दावों पर सवाल खड़ा कर दिया हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

वही इस पूरे हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया यही। उन्होएँ अपने ट्विटर पर लिखा है कि बागेश्वर के शामा से पिथौरागढ़ के नाचनी की ओर आ रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।

घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गई है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close