August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
लाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोरछत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने दी प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा को श्रद्धांजलिखुशखबरी:महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 1-1हजार रुपये की राशि जारीबालोद जिले के पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को नही मिलेगा पेट्रोलबालको की पहल से कृषि में आया बदलाव, पैदावार में वृद्धि और लागत में कमीबने खाबो बने रहिबो सघन जांच एवं जागरूकता अभियानकोरबा में भू-माफिया का नया खेल! कूट रचना कर हड़प रहा है गैर-आदिवासी की जमीन, तीन FIR के बाद भी बेलगाम चेतन चौधरीकेंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले सीएम साय, बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चा
छत्तीसगढ़

कपड़ा कारोबारी को पार्टनर ने लगाया 81 लाख का चूना

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर । तेलीबांधा के एक माल में ब्रांडेड कपड़ों की शाप चलाने वाले कारोबारी से उनके ही साझेदार ने धोखाधड़ी की और पार्टनरशिप फर्म के दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर व्यापार भी अपने नाम कर लिया। स्टोर में 81 लाख का माल था, इसलिए कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की। जांच में शिकायत सही पाई जाने पर कोतवाली थाने में केस दर्ज कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि समता कालोनी के किशोर कुंदनानी और भाई खुशीराम की फेसिका मल्टीट्रेड नाम से कंपनी है। इसके 75 फीसदी शेयर खुशीराम के पास थे। 25 फीसदी शेयर डीडीनगर इंद्रप्रस्थ के सुरेश निहिचलानी और उसके भाई विजय निहचलानी के पास थे। सुरेश और खुशीराम दोस्त है। कंपनी ने यूएस पोलो ब्रैंड की फ्रेंचाइजी लेकर तेलीबांधा के एक माल में दुकान खोली। 2012 में खुशीराम ने पार्टनर्स की सहमति से किशोर को कंपनी का डायरेक्टर बना दिया। 2015 में किशोर ने डायरेक्टर पद से हटने की इच्छा जाहिर की। विजय और सुरेश ने स्टांप पेपर में उनके दस्तखत ले लिए। साथ ही कोरे कागज में भी साइन करा लिया। दोनों भाइयों ने कहा कि नोटरी से उनके नाम से इस्तीफा लिखवाकर कंपनी जमा कर लिया गया है। किशोर का आरोप है कि आरोपियों ने उनके हस्ताक्षर वाले दस्तावेज का दुरुपयोग किया। दस्तावेजों से अपने नाम का इकरारनामा बना लिया। कंपनी के शेयर और स्टाक भी हड़प लिए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने खुद की नई कंपनी बना ली। अब नई कंपनी से कारोबार कर रहे हैं। कंपनी में 81 लाख रुपए का स्टाक था। पुलिस ने जांच की। पता यह चला कि लेन देने कोतवाली परिक्षेत्र में हुआ है। इसलिए कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया। आरोपियों के घर और माल की दुकान में पड़ताल करने जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि दोनों ही गायब है। दोनों भाई अब आरोपी है। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close