August 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुख्यमंत्री साय ने नगर पालिका जशपुर को दिया बड़ा विकास उपहारबीजापुर बाढ़ में बही लड़कियों की लाश मिली, झाड़ियों से बरामदग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने शुरू होगा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रमकोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा,50 किसानों की फसल को नुकसानकोरबा डायल-112 चालकों की मांग, नियमित वेतन और सुविधाएंमुख्यमंत्री साय का स्वागत करने जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारी बस से रवानाबस्तर में भारी भूस्खलन: सरगीगुड़ा पहाड़ समतल; जनहानि नहींमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये..नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा बलों ने बरामद किए 300 से अधिक हथियार और विस्फोटक सामग्रीलोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज
छत्तीसगढ़

लाखों रुपए कैश के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायगढ़। घरघोड़ा टीआई अमित कुमार तिवारी ने छापेमारी कर जुआरियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कटंगडीह के जंगल में मेन रोड किनारे कुछ लोग हार-जीत के नाम पर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद टीआई अमित कुमार तिवारी ने हमराह स्टाफ और गवाहों के साथ ग्राम कटंगडीह की ओर रवाना होकर घेराबंदी की। पुलिस को देख कुछ जुआरी भागने में सफल रहे, जबकि 6 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल ₹1,24,940 नगद, 52 पत्तों की ताश, और एक चटाई बरामद की।

आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया और उनके खिलाफ पृथक से धारा 170/126,135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। इस रेड कार्रवाई में घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी के साथ सहायक उप निरीक्षक राम सजीवन वर्मा, आरक्षक किशोर कुमार राठौर, राजेश कुमार राठौर, चंद्रशेखर चंद्राकर, भानु प्रताप चंद्रा, और दीप रोशन एक्का शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close