August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़राजनीती

छत्तीसगढ़ टाइम्स पोल : छत्तीसगढ़ में मिल सकती है कांग्रेस को ज्यादा सीटें पर स्पष्ट बहुमत नहीं

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। मतगणना से चार दिन पहले जो संकेत मिल रहे, उसके हिसाब से कांग्रेस छत्तीसगढ़ में ज्यादा सीटें ला रही है। गहन सर्वे के बाद तस्वीर उभरकर सामने आ रही है कि कांग्रेस के ज्यादा सीटें लाने के बावजूद उसके स्पष्ट बहुमत में आने के चिन्ह दिखाई नहीं दे रहे हैं। भाजपा एवं कांग्रेस के बीच पांच से छह सीटों का ही अंतर देखने को मिल सकता है। कांग्रेस को 42 से 44 सीटों के बीच संतोष करना पड़ सकता है। हालांकि कांग्रेस के सभी बड़े नेता 50 सीटें लाने का दावा करते रहे हैं। वहीं भाजपा कांग्रेस एकदम थोड़े पीछे रहते हुए 41 से 43 सीटें ला सकती है। जनता कांग्रेस, बसपा एवं भाकपा गठबंधन के खाते में 5 से 7 सीटें जाती दिखाई पड़ रही हैं।
सर्वे के मुताबिक सरगुजा एवं बस्तर बेल्ट में कांग्रेस फायदे में दिख रही है। बस्तर में 12 सीटें हैं, जिनमें सात से आठ सीटें कांग्रेस की झोली में आती दिख रही हैं। न सिर्फ सरगुजा बल्कि जशपुर जिले में भी कांग्रेस को फायदा मिलते दिख रहा है। दूसरी तरफ बिलासपुर डिवीजन में भाजपा लाभ की स्थिति में नजर आ रही है। अजीत जोगी-मायावती गठबंधन को सबसे ज्यादा फायदा जांजगीर जिले की सीटों में मिलते दिख रहा है। गठबंधन के प्रत्याशी अकलतरा, पामगढ़, जैजैपुर, चंद्रपुर, रायगढ़ एवं सारंगढ़ में अपनी नैया पार लगा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में ही भाजपा
बेहतर, मप्र राजस्थान नहीं
छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में हुए सर्वे के बाद भाजपा ठीकठाक स्थिति में छत्तीसगढ़ में ही दिख रही है। राजस्थान व मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय दिख रहा है।
सर्वे एक नजर में – 

छत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराजस्थान
कांग्रेस – 42 से 44कांग्रेस – 119 से 121कांग्रेस – 125 से 127
भाजपा – 41 से 43भाजपा – 95 से 97भाजपा – 58 से 60

Related Articles

Check Also
Close