July 31, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
बिलासपुर में आर्किटेक्ट फर्जीवाड़ा : 10 साल से चल रहा था नक्शा पासिंग का खेल, असली खुलासा अब हुआASI का भ्रष्ट खेल उजागर: रिश्वत लेकर आरोपी को लौटाया जब्त मोबाइल, कोर्ट आदेश को दिखाया ठेंगा — शिकायत करने पर दी धमकी, ऑडियो वायरलमहिला अधिकारी ने डीएमसी के खिलाफ की थी झूठी शिकायत ! प्रशासन की जांच में आरोप पाए गए गलत, किसके शह पर बिछाए गए थे मोहरे पढ़िए पूरी रिपोर्ट…शोक समाचार :  पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा नहीं रहेONC BAR पर प्रशासन की चुप्पी पर उठा विवाद, विश्व हिंदू परिषद ने जताई नाराज़गीबिलासपुर कलेक्टर की अनुकरणीय पहल – पशु व जनहित में सराहनीय कदमसीएम साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभग्रीन उद्यम की परिकल्पना को साकार करने साय सरकार दे रही विशेष पैकेज: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगनबालको महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव“जब कोई साथ नहीं होता… तब ‘आगाज़ इंडिया’ साथ होता है” ‘आख़िरी सफर’ — एक संवेदनशील और मानवीय पहल
छत्तीसगढ़

फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए एकलव्य विद्यालय के 40 बच्चे

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

जगदलपुर । जगदलपुर के धरमपुरा स्थित एकलव्य विद्यायल में बीती रात  बच्चों को फूड पॉइजनिंग हो गई। जिसके बाद सभी बच्चों को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, शुक्रवार की सुबह भी कई बच्चे बीमार हो गए। करीब 40 बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी लगते ही सहायक आयुक्त की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि एकलव्य विद्यालय धरमपुरा में छठी से 10वीं तक के करीब 300 बच्चे पढ़ते हैं। बीती रात सभी बच्चे खाना खाने के बाद सो गए। रात करीब 12 बजे के बाद बच्चों को उल्टी होना शुरू हो गई। जिसके बाद अन्य साथियों ने इसकी जानकारी अधीक्षक को दी। जिसके बाद चार वाहन 108 की मौके पर पहुंचे। बच्चों का स्वास्थ्य इतना खराब हो गया था कि वे बेहोश तक हो गए। रात को करीब 25 बच्चों को एम्बुलेंस के माध्यम से महारानी अस्पताल लाया गया, जबकि अन्य बच्चों को शुक्रवार की सुबह फिर से चार वाहनों की मदद से महारानी लाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है।

इस मामले में सहायक आयुक्त गणेश सोरी का कहना था कि मामले की जानकारी लगते ही टीम पहुंच गई। जहां खाने की सामान की जांच की जा रही है। साथ ही वहां की स्थिति को भी देखा जा रहा है। इसके अलावा बच्चों से भी बात की जा रही है कि आखिर किन कारणों के चलते अचानक से बच्चो को उल्टियां होनी शुरू हो गई।  फिलहाल बच्चों का उपचार जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि करीब 40 बच्चे है जिनका उपचार चल रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close