August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोरछत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने दी प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा को श्रद्धांजलिखुशखबरी:महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 1-1हजार रुपये की राशि जारीबालोद जिले के पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को नही मिलेगा पेट्रोल
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से लाया जा रहा 40 कट्टा अवैध धान जप्त

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

राजनांदगांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान तथा कोचियों, बिचौलियों द्वारा धान की अवैध खरीदी एवं बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान की रोकथाम हेतु जिले के तीन सीमावर्ती स्थानों वनोपज जांच चौकी कल्लूबंजारी, वनोपज जांच चौकी बोरतलाब एवं साल्हेकला अछोली क्षेत्र, अंतर्राज्यीय सीमा जांच चौकी बागनदी (पाटेकोहरा) पर चेकपोस्ट बनाया गया है, जिसमें पुलिस, वन विभाग, मंडी एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा 24 घंटे निगरानी रखे जाने के निर्देश दिये गये हैं।

इसी कड़ी में खाद्य  एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बेंदाड़ी चेक पोस्ट में महाराष्ट्र राज्य से वाहन में लाया जा रहा 40 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया। खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने बताया कि बेंदाड़ी चेक पोस्ट में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान अवैध धान की जानकारी मिली। जिसमें 40 कट्टा अवैध धान पाया गया। जप्त धान को छुरिया थाना में अभिरक्षा के लिए दिया गया है। जप्त धान का मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। महाराष्ट्र से अवैध धान खपाने के लिए ग्राम झाडीखैरी के किसान के घर धान का परिवहन किया जाया जा रहा था। जप्ती कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार विजय कुमार साहू, सहायक खाद्य अधिकारी हेमा नाग, खाद्य निरीक्षक गरिमा सोरी और प्रतिमा खुटे उपस्थित थी। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य एवं राजस्व विभाग द्वारा जिले में अवैध धान खरीदी एवं बिक्री करने वाले कोचियों, बिचौलियों और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close