August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में हो रहा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजनफर्जी IPS ने रिपोर्टर को किया फोन, ठगी की कोशिशउपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3 वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर, इंसास, एसएलआर और 3-नॉट-3 हथियार

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

राजनांदगांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। मध्यप्रदेश के नक्सलग्रस्त बालाघाट के कान्हा किसली नेशनल पार्क के अंदरूनी जंगल में बुधवार को एक मुठभेड़ में हॉक फोर्स के जवानों ने 3 महिला नक्सलियों को मार गिराया। आज सुबह 11 बजे कान्हा किसली के मुक्की क्षेत्र में हॉक फोर्स के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। लगभग डेढ-दो घंटे चली फायरिंग में जवानों की गोली से 3 वर्दीधारी महिला नक्सली मारी गई। मुठभेड़ में ढ़ेर हुई महिला नक्सलियों की शिनाख्ती नहीं हुई है। मुठभेड़ की पुष्टि करते बालाघाट आईजी संजय सिंह ने मीडिया से कहा कि मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली मारी गई है।

जिनका शव बरामद किया गया है। मुठभेड़ स्थल से जवानों को अत्याधुनिक हथियार, इंसास, एसएलआर और 3-नॉट-3 हथियार भी मिला है। बताया जा रहा है कि मारी गई महिला नक्सली कान्हा-भोरमदेव नक्सल डिवीजन की है। इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से नक्सलियों की मौजूदगी की खबर गोपनीय तरीके से पुलिस तक पहुंच रही थी। पुख्ता सूचना के आधार पर आज गश्त पर निकले हॉक फोर्स के साथ नक्सलियों का आमना-सामना हो गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में कुछ और नक्सली जख्मी हुए हैं। गोलीबारी से घायल हुए कुछ नक्सलियों की चीख-पुकार भी सुनाई दी है। बहरहाल पुलिस ने पूरे इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close