राज्य एव शहर

गढ़ कलेवा में तीज मिलन कार्यक्रम आयोजित, महिला स्व सहायता समूहों ने लिया भाग

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ) जिले के कटघोरा ब्लॉक कलेवा में तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय महिला स्व सहायता समूहों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना की गई, इसके बाद पारंपरिक लोकगीत की प्रस्तुति दी गई और भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में विभिन्न स्व सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थीं, जिन्होंने अपने अनुभव और सफलता की कहानियां साझा कीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा तहसीलदार प्रियंका चंद्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कटघोरा रश्मि सिंह, पार्षद वार्ड नंबर 7 संतोषी कंवर, पार्षद वार्ड नंबर 1 राजेश्वरी जात्रा समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान, महिला स्व सहायता समूहों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा, कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में नीलम सोनी ने सभी का आभार प्रदर्शन किया और कहा कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button