राज्य एव शहर

शक्ति प्रदर्शन के बाद सुनील सोनी ने दाखिल किया नामांकन

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने शुक्रवार को रैली निकालकर नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले बीजेपी ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे सीएम साय ने कहा कि, कांग्रेस ने पांच सालों में प्रदेश को सिर्फ लूटने का ही काम किया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण सीट से सुनील सोनी को भारी मतों से जिताना है।

नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, सुनील सोनी ने लंबे समय तक रायपुर के जनता की सेवा की है। रायपुर दक्षिण क्षेत्र BJP का गढ़ है। इस सीट से बृजमोहन 35 साल तक विधायक रहे हैं। बृजमोहन को केंद्र भेजा गया अब इस सीट से सुनील सोनी चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस पर कसा तंज
इसके साथ ही सीएम साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, जनता ने कांग्रेस को बड़ा जनादेश 70 विधायक दिए थे। लेकिन पांच साल तक कांग्रेस ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। हर काम में कांग्रेस को पैसा दिखता था, भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति है। मोदी की गारंटी साय- साय पूरी हो रही है। आगे सीएम साय ने कहा कि, सुनील सोनी को भारी मतों से जिताना है।

नामांकन रैली को देखकर कांग्रेस घबरा गई है : साव
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, दक्षिण का चुनाव एक- एक कार्यकर्ता के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है। पिछले विस चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने रिकॉर्ड बनाया था उस रिकॉर्ड को बरकरार रखना है। साव ने आगे कहा कि, सुनील सोनी ने लगातार विकास के काम किए हैं नामांकन रैली को देखकर कांग्रेस घबरा गई है। इसके अलावा डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, दक्षिण क्षेत्र की जनता से आव्हान करता हूं की सुनील सोनी को ऐतिहासिक वोटों से विजयी बनाए।

दक्षिण में फिर खिलेगा कमल : बृजमोहन
नामांकन रैली के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, 9वीं बार दक्षिण विस में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि बृजमोहन दक्षिण का परमानेंट विधायक है अब सुनील सोनी क्षेत्र की सेवा करेंगे। आगे बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, दक्षिण को दो विधायक मिल रहे है, दक्षिण में डबल गति से विकास होगा। कांग्रेस ने लूट मार मचाई है। जनता ने ताकत दिखा दी है अब सुनील सोनी को जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

नामांकन रैली में शामिल होने के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्री दयाल दास बघेल, मंत्री टंकराम वर्मा, वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू के अलावा दर्जनों बड़े नेता शामिल हुए।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button