राज्य एव शहर

CAG ने किया सुपर सीएम के सुपर घोटाले को उजागर : कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शैलेष नितिन त्रिवेदी ने पिछली सरकार पर निशाना साधा है

रायपुर। भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक के 31 मार्च 2017 को समाप्त होने वाले वर्ष के प्रतिवेदन पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने पिछली भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। त्रिवेदी ने कहा है कि लोकहितार्थ सत्य निष्ठा के ध्येयवाक्य के अनुरूप सीएजी ने जो घोटाले उजागर किए हैं, उससे छत्तीसगढ़ की वास्तविक स्थिति उजागर हो गई है। छत्तीसगढ़ के 23 सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में से 13 के लेखा 2012-13 से बकाया थे। कांग्रेस का स्पष्ट आरोप है कि तथ्यों के गलत प्रस्तुतिकरण, गबन और दुरूपयोग के लिए इन लेखों को बकाया रखा गया।
चिप्स में प्रतिनियुक्ति पर अमन सिंह लाए गए थे और बाद में उनकी नियुक्ति मुख्यमंत्री सचिवालय में की गई थी। चिप्स में पकड़े गए घोटाले के तार कथित सुपर सीएम से जोड़ते हुए त्रिवेदी ने कहा है कि कथित सुपर सीएम ने चिप्स में सुपर घोटाला किया।
उन्होंने कहा कि पुन्नी मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत है। ये छत्तीसगढ़ की मेहनतकश जनता का उत्सव है। सदियों से हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक रहा है। तत्कालीन भाजपा सरकार ने तब हमला किया, जब उसने तमाम धार्मिक, पौराणिक मान्यताओं को दरकिनार करते हुए इसे कथित राजिम कुंभ में परिवर्तित कर दिया था।
नाम परिवर्तन की गैर जरूरी राजनीति कर जनता के असली सवालों से ध्यान भटकाने का काम भाजपा ने पहली बार नहीं किया है। भाजपा ने लोकसंस्कृति को नष्ट कर कृत्रिम सांस्कृतिक पहचान खड़ा करने का काम किया था। यह छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला था।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button