राज्य एव शहर

जवानों ने रॉकेट लॉन्चर सहित भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार किए बरामद

नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर टीम ई-30(3) ने चलाया था सर्चिंग ऑपरेशन

गरियाबंद। मैनपुर थाना क्षेत्र के ताराझर पहाड़ी से लगे ओडिशा सीमा पर जवानों को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्चिंग के लिए निकली टीम को नक्सली तो नहीं मिले, लेकिन रॉकेट लॉन्चर सहित उनके हथियार भारी मात्रा में मिले हैं। जवानों ने सारे हथियार जब्त कर लिए हैं। इससे पहले तड़के नक्सलियों ने मैनपुर इलाके में ही तेंदूपत्ता गोदाम में आग लगा दी थी। इसके चलते करीब दो करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, नक्सली गतिविधियों की सूचना मिलने पर नक्सल मोर्चा संभालने वाली टीम ई-30(3) को ऑपरेशन पर लगाया गया। टीम एसआई नवीन राजपूत के नेतृत्व में ताराझर पहाड़ी से लगे ओडिशा सीमा पर सर्च कर रही थी। इसी दौरान वहां नक्सालियो के मौजूदगी के संकेत मिले। टीम वहां पहुंची, लेकिन नक्सली नहीं मिले। हालांकि इस दौरान जवानों की सर्चिंग में टीम को भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।
एसपी एमआर अहिरे ने पुष्टि करते हुए बताया कि जवानों ने मौके से नक्सलियों के छिपाए हथियारों में से 1 देशी रॉकेट लॉन्चर, 1 एयर गन, 2 भरमार बंदूक, 1 देशी रिवाल्वर, 5 नग जिलेटिन, 8 नग जिंदा कारतूस, देशी हैंड ग्रेनेट, हथियार बनाने के औजार, नक्सली साहित्य एवं भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी के सामग्री जब्त की है। फिलहाल एहतियात के तौर पर अभी इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button