राजनीतीराज्य एव शहर

ट्रांसफार्मर, मीटर टेस्टिंग के लिए रायपुर में बनेगी मध्य भारत की सबसे बड़ी प्रयोगशाला,

17.08.22| नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला तथा परीक्षण केन्द्र की स्थापना के लिए केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान, बैंगलोर और राज्य शासन के बीच एमओयू हुआ है. एमओयू पर ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद और सीपीआरआई के एडिशनल डायरेक्टर बीए सावले ने हस्ताक्षर किए. कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में किया गया था.

इस एमओयू की बदौलत केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान नवा रायपुर में प्रयोगशाला मध्य भारत की सबसे वृहद प्रयोगशाला स्थापित किया जाएगा. प्रयोगशाला में ट्रांसफार्मर, रूटिन टेस्ट, मीटर टेस्टिंग, ऑयल टेस्टिंग एवं समस्त विद्युत उपकरण के रुटिन टेस्ट की सुविधा होगी, जिससे विद्युत कंपनियों को 20 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी. प्रयोगशाला तथा परीक्षण केन्द्र की स्थापना के लिए अटल नगर नया रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा नया रायपुर क्षेत्र के लेयर -2 ग्राम- तेन्दुआ, सेक्टर-30 में 10 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है.
बता दें कि केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन गठित सार्वजनिक उपक्रम है, जिसका मुख्यालय कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर है. इस संस्थान द्वारा पॉवर सेक्टर के निर्माताओं एवं यूटिलिटी में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सेवाओं, पॉवर सेक्टर में एप्लाईड रिसर्च को प्रोत्साहन तथा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में दक्षता एवं विश्वसनीयता में सुधार के लिए परामर्श दिया जाता है.
 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button