राजनीतीराज्य एव शहर
धर्मजीत जनता कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं रेणु जोगी उप नेता
रायपुर। लोरमी से चुनाव जीते धर्मजीत सिंह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक दल के नेता होंगे। वहीं कोटा विधायक श्रीमती रेणु जोगी उप नेता होंगी। जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत जोगी ने कल लिखित में इस आशय की सूचना छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े को प्रेषित की। उल्लेखनीय है कि चुनाव में जनता कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन था। जनता कांग्रेस के 5 एवं बसपा के दो प्रत्याशी जीतकर आए हैं।

HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
▶
Live Cricket Info

