देश विदेश

केरल : नन रेप के प्रमुख गवाह की मौत , जाँच कर रही पुलिस

केरल नन केस मामले में आरोपी पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ रहे गवाह फादर कुरीकोस कट्टुथारा की जालंधर में मौत हो गई। पुलिस एक प्रमुख गवाह के मारे जाने की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि केरल नन रेप केस मामले में बिशप फ्रैंको मुलक्कल आरोपी है। उसे 15 अक्टूबर को केरल हाईकोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है। हाईकोर्ट ने फ्रैंको मुलक्कल के केरल में घुसने पर भी रोक लगा दी थी।
दसुआ डीएसपी एचआर शर्मा के मुताबिक वह 62 साल के थे और दसुआ के सेंट पॉल चर्च में रहते थे। उनके शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। उनके बिस्तर पर उल्टी भी मिली है। उनके बिस्तर पर ब्लड प्रेशर की गोलियां मिली हैं। उन्हें किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं मिली हुई थी।
खबर के मुताबिक कुरियाकोसे के भाई जोस कट्टूथारा ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके भाई की हत्या की गई है। उन्हें पिछले कुछ समय से लागातार धमकियां मिल रही थीं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button