June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

मालगाड़ी की चपेट में आए मजदूर: 2 की मौत, 2 घायल..

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बालोद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बालोद जिले में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मालगाड़ी से कुचलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दल्लीराजहरा और कुसुमकसा स्टेशन के बीच हुआ।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, झारखंड के रहने वाले करीब 11 मजदूर पैदल चलते हुए रेलवे ट्रैक के रास्ते कुसुमकसा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान थकावट के चलते उनमें से पांच मजदूर रेलवे ट्रैक पर बैठकर आराम करने लगे। उसी समय एक मालगाड़ी वहां से गुजरी और चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

इनमें से दो मजदूर – दिल्लू राय (19) और कृष्णा (20) की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो घायल मजदूरों – अजय राय और विकास अमरन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले और घायल सभी मजदूर झारखंड के निवासी हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close