April 24, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
पुल के नीचे मिला शव: हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस…आतंकवादियों की कायराना हरकत से प्रदेश ने अपना बेटा खोया: विष्णुदेव सायस्व-सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं ग्राम पंचायतों का नेतृत्व3.60 बल्क लीटर मध्यप्रदेश निर्मित विदेशी मदिरा गोवा जप्तबीजापुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, 5 नक्सली ढेररायगढ़ में पुलिस का विशेष अभियान : पहचान छिपाकर रह रहे 37 व्यक्तियों की गिरफ्तारीराज्यपाल रमेन डेका ने आतंकी हमले मे जान गंवाने वाले श्री मिरानिया को दी श्रद्धांजलिस्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकीय सुविधाओं का होगा विस्तार: श्याम बिहारी जायसवालतीन दिन में रोके गये 7 बाल विवाह विवाहहृदय रोग से ग्रस्त बच्चों के लिए निःशुल्क जांच और उपचार शिविर
छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में मारे गए 26 में से 18 नक्सलियों की पहचान, इतना था इनाम…

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बीजापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले के अंड्री इलाके में गुरुवार को हुए मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शव जिला मुख्यालय बीजापुर लाए गए। 26 में से 18 नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। बताया जा रहा है कि, उनपर 53 लाख का इनाम था। वहीं मुठभेड़ में शहीद हुए जवान को ससम्मान अंतिम विदाई दी गई।

बीजापुर जिले के अंड्री इलाके में गुरुवार को भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सभी के शवों को जिला मुख्यालय बीजापुर लाया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी और एसपी भी मौके पर मौजूद हैं। अब तक 26 में से 18 शवों की पहचान हो चुकी है। बताया जा रहा है कि, उनपर 53 लाख का इनाम था। पुलिस अधिकारी बरामद किए गए अत्याधुनिक हथियारों का भी निरीक्षण कर रहे हैं।

शहीद जवान को दी गई अंतिम सलामी
वहीं मुठभेड़ में शहीद हुए जवान राजू ओयामी को अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा- शासन की आत्मसमर्पण और पुनर्वास पॉलिसी से प्रभावित होकर राजू ओयामी ने साल 2020 में समर्पण किया था।

व्यर्थ नहीं जाएगा राजू का सर्वोच्च बलिदान : आईजी सुंदरराज पी

इसके बाद से जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एंटी नक्सल ऑपरेशन में हिस्सा ले रहा था। राजू की शहादत को हम याद रखेंगे। किसी भी हाल में सर्वोच्च बलिदान को व्यर्थ नहीं होने देंगे। फोर्स शांति, विकास और सुरक्षा के फार्मूले पर अमल करते हुए लगातार आगे बढ़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि, शहीद जवान राजू ओयामी का परिवार नक्सली इलाके में रह रहा है। उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

 

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close