August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़राजनीती

18 को राजनाथ, रमन, योगी व स्मृति बनाएंगे माहौल

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कल 18 नवम्बर को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास व केन्द्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। विभिन्न स्थानों पर उनकी सभाएं होने जा रही हैं।
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सुबह रायपुर से प्रस्थान कर 10.55 बजे लैलूंगा पहुंचेंगे। यहां भाजपा की चुनावी सभा लेकर दोपहर 12.15 को धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान पहुंचकर सभा लेंगे। दोपहर 1.35 बजे तखतपुर में उनकी चुनावी सभा होगी। यहां से रायपुर रवाना होकर केन्द्रीय गृह मंत्री अपरान्ह 2.40 बजे नई दिल्ली जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सुबह 11 बजे कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ विस क्षेत्र के देवाडांड पहुंचेंगे। यहां की सभा के बाद बिलासपुर जिले की कोटा विस सीट के लिए करगीकला में दोपहर 12 बजे सभा लेंगे। दोपहर 12.50 बजे डॉ. सिंह बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के सिंधरी में सभा लेंगे। 1.40 बजे पामगढ़ विस के रहोद में सभा लेकर मुख्यमंत्री 2.50 बजे साजा विस क्षेत्र के थानखम्हरिया पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे अभनपुर विस क्षेत्र के गोबरा-नवापारा में अपरान्ह 3. 50 बजे भाजपा की चुनावी सभा लेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह लखनऊ से रवाना होकर 9.30 बजे बिलासपुर भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां कुछ देर रुकने के बाद भटगांव जाएंगे। जहां 11.10 बजे सभा लेंगे। दोपहर 12.30 बजे योगी आदित्यनाथ बेमेतरा में आमसभा लेंगे। भाटापारा में दोपहर 1.55 बजे उनकी सभा का कार्यक्रम है। यहां से वे रायपुर (ग्रामीण) विस क्षेत्र के बुधवारी बाजार, बिरगांव पुहंचेंगे जहां अपरान्ह 3.35 बजे उनकी आमसभा होगी। अपरान्ह 4.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर योगी आदित्यनाथ 4.50 बजे लखनऊ रवाना होंगे।
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सुबह 10.30 बजे रायपुर से रवाना होकर दोपहर 12.20 बजे बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विस क्षेत्र के रामचंद्रपुर पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.35 बजे प्रेमनगर विस क्षेत्र के रामानुजनगर में उनकी सभा होगी। झारखंड के मुख्यमंत्री मनेद्रगढ़ के हाईस्कूल मैदान में अपरान्ह 2.45 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.20 बजे वे रायपुर से रांची के लिए रवाना होंगे। केन्द्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी कल तीन सभाएं लेंगीं। उनकी पहली सभा जशपुर के बलराम सभा मंच पर सुबह 11.50 बजे होनी है। सुबह 10.15 बजे रायपुर पहुंचकर श्रीमती ईरानी हेलीकॉप्टर से 11.45 बजे जशपुर पहुंचेंगीं। यहां सभा लेने के बाद केन्द्रीय कपड़ा मंत्री दोपहर 1.15 बजे नवागढ़ (बेमेतरा) में आमसभा को संबोधित करेंगीं। यहां से दोपहर 2.30 बजे रायपुर पहुंचकर अपरान्ह 2.50 बजे रायपुर पश्चिम विस क्षेत्र के रामनगर शुक्रवारी बाजार में आमसभा लेंगीं। श्रीमती स्मृति ईरानी शाम 6.10 बजे रायपुर से दिल्ली प्रस्थान करेंगीं।

Related Articles

Check Also
Close