February 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जिला प्रशासन द्वारा दो दिवस में रोका गया 7 बाल विवाहचुनाव प्रचार-प्रसार कर रहे तीन डीजे व्हीकल जब्तसीएम साय ने बीजेपी प्रत्याशी की दुकान में चाय बनाकर जनता को पिलाईजब माल घटने लगा, तब करेजा फटने लगा! व्यक्तिगत खुन्नस निकालने प्रतिष्ठित समिति की आड़, अनर्गल आरोपों से छवि धूमिल करने की कोशिश, भ्रष्ट ठेकेदार की पैरवी क्यों?CM विष्णुदेव साय चुनावी आमसभा को कर रहे संबोधित, देखें वीडियों…क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों के लिए 6 हजार नई कुर्सियां, आज पहुंचेंगे 6 टीमों के लीजेंड खिलाड़ीरायगढ़ में सीएम साय का रोड शोराष्ट्रीय रक्षा अध्ययन दल ने किया रक्षात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों का अवलोकनस्टार एयरलाइंस ने शुरू की रायपुर से झारसगुड़ा-हैदराबाद के लिए फ्लाइटलखमा की जमानत याचिका ख़ारिज, 18 तक रहेंगे जेल में…
छत्तीसगढ़

11 सिविल जजों का तबादला, तीन को मिली पदोन्नति

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बिलासपुर । प्रदेश के 11 सिविल जजों का तबादला किया गया है। इसमें तीन सिविल जज को वरिष्ठ सिविल जज क्लास वन के पद पर पदोन्नत किया गया है। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल नीलम चंद सांखला की ओर से जारी आदेश में सिविल जज क्लास टू एकता अग्रवाल को वरिष्ठ सिविल जज क्लास वन के पद पर प्रमोशन देकर मरवाही से चिरमिरी कोरिया, सिविल जज क्लास टू पवन अग्रवाल को वरिष्ठ सिविल जज क्लास वन के पद पर केशकाल से रायपुर, सिविल जज क्लास टू पंकज दीक्षित को सिविल जज क्लास वन के पद पर पिथौरा से गुंडरदेही बालोद भेजा गया है।
सिविल जज क्लास वन भूपेंद्र कुमार वासनीकर का चिरमिरी से दुर्ग तबादला किया गया। सिविल जज क्लास टू शीलू सिंह का पखांजूर से तखतपुर बिलासपुर, सिविल जज क्लास टू कुमारी चेतना ठाकुर का दुर्ग से रायपुर, सिविल जज क्लास टू आनंद कुमार सिंह का कोंडागांव से मरवाही बिलासपुर, सिविल जज क्लास टू दीपा सुचिता तिर्की का तखतपुर से पखांजूर उत्तर बस्तर, सिविल जज क्लास टू उमेश कुमार भागवतकर का बिलासपुर से केशकाल कोंडागांव, सिविज जज क्लास टू कामिनी जायसवाल का जगदलपुर से पिथौरा और सिविल जज क्लास टू लीनम बंसोड़ का जशपुर से बिलासपुर तबादला किया गया है।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close