September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहादुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 70 लाख के 303 मोबाइल बरामद, कर्मचारियों को सम्मानित किया गयाओणम पर्व की धूम: कोरबा के टीपी नगर इंडियन कॉफी हाउस में मनाया गया भव्य उत्सवNHM कर्मियों ने लिया सामूहिक इस्तीफा का निर्णय, 4800 कर्मचारियों ने सौंपा त्यागपत्रखाद संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, उमेश पटेल के नेतृत्व में किसानों ने घेरा तहसीलयूरिया की कालाबाजारी : पटेल कृषि केंद्र का खाद गोदाम सीलरायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कारअनिश्चितकालीन हड़ताल पर सख्त कार्रवाई: 25 स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं समाप्त
छत्तीसगढ़राजनीती

11 को गठबंधन एक और एक ग्यारह हो जाएगा- अमित जोगी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की युवा विंग की बैठक आज दोपहर पार्टी कार्यालय हुई। उपस्थित लोगों को विधायक अमित जोगी ने टिप्स दिए की मतगणना वाले दिन उनकी भूमिका क्या होगी।
बैठक में 90 विधानसभा क्षेत्रों के लगभग 100 चुनिंदा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। अमित जोगी ने कहा कि आप सबकी मेहनत का रंग अब निखर कर दिखने का समय आ गया है। यह भी निश्चित है सरकार हमारी ही बनेगी। आज और सत्ता शीर्ष में पहुँचने के बीच एक सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव मतगणना वाला दिन 11 दिसम्बर है। उस दिन हमारा गठबंधन एक और एक ग्यारह बनेगा। उस दिन सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जिनकी जिम्मेदारी मतगणना स्थल पर लगी है वे ईवीएम के खुलने से लेकर अंतिम चक्र के समाप्ति तक अपना निर्धारित स्थान नहीं छोड़ें। अपने गठबंधन प्रत्याशी को जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा विजय प्रमाणपत्र प्राप्त होते तक मतगणना स्थल पर डटे रहना है। यह अंतिम खंदक की लड़ाई है। साथ ही जीत का मार्ग भी यहीं से प्रशस्त होगा।

Related Articles

Check Also
Close