March 15, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
सीडी कांड में CBI ने लगाई रिवीजन याचिका, पूर्व सीएम की मुश्किलें बढ़ीं…राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएंतहसीलदार की कार्रवाई से परेशान किसान ने जहर पिया, हालत नाजुकबालको की उन्नति से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलालमहिला समूहों का हुनर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदमभालुओं के हमले में सफाई कर्मी घायल, राहगीरों ने पहुँचाया अस्पतालस्वरोजगार योजनांतर्गत सहायता से संचिता ने पैतृक व्यवसाय को दी नई दिशाअंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का होगा प्रतीकात्मक होलिका-दहनसमूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट मे लगाए हर्बल गुलाल क़ा स्टॉलस्वच्छता दीदियों को कचरा प्रबंधन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़

ऑनलाइन सट्टा गिरोह के 10 सदस्य बिहार से गिरफ्तार, सरगना फरार…

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप रेड्डी अन्ना और लोटस का पैनल चलाने वाले 10 आरोपियों को बिहार के आरा जिला से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े सभी आरोपी बिहार के ही रहने वाले हैं। लेकिन इनका मुख्य सरगरना भिलाई का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

इस मामले की जानकारी देते हुए दुर्ग एडिशनल एसपी क्राइम ऋचा मिश्रा ने कहा कि आरोपी ओम सिंह भिलाई टाउनशिप का रहने वाला है। वह बिहार के लड़कों की मदद से वहां ऑनलाइन सट्टा ऐप रेड्डी अन्ना-250, लेजर-21 और लोटस-33 के नाम से अलग- अलग तीन पैनलों का संचालन करवा रहा था। जहां पुलिस ने वहां रेड मारकर 10 लड़कों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों पास से 7 लैपटॉप, 23 एंड्रायड फोन, जियो फाइबर, बड़ी मात्रा में पासबुक और एटीएम कार्ड सहित कई दस्तावेज जब्त किये हैं।

ऋचा मिश्रा ने आगे कहा कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि, अभिषेक कुमार बिहार के आरा का रहने वला है और वह ऑनलाइन गेमिंग सट्टा ऐप चलाता है। उसे ऐप की आईडी भिलाई के युवक ने दी है। वो और आईडी के साथ ही अलग-अलग बैंकों के खाते, पासबुक और अन्य सामान लेने के लिए भिलाई आया है।वो उतई बस स्टैंड के पास किसी का इंतजार कर रहा था। तभी हमारी क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत एक्टिव हुई और उतई पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी कर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।बिहार से मिलने आया था युवकउन्होंने आगे कहा कि, पूछताछ में उसने बताया है कि, वह भिलाई के ओम सिंह नाम के व्यक्ति के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग सट्टा ऐप चलाता है। उसकी नई आईडी और बैंकों के पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक लेने के लिए यहां आया है। कुछ ही देर में ओम सिंह यहां आने वाला और वो उसे सारा सामान देगा। जिसके बाद वह बिहार वापिस चला जाता।अभिषेक की निशानदेही पर पकड़ाए अन्य सभी 9 आरोपी  पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि, वह बिहार के गोडान रोड आरा में एक किराए के मकान लेकर रहते हैं और उनके साथ 10 लड़के काम करते हैं। वे सभी उस मकान में रहकर वहां ऑनलाइन सट्टे चलाते हैं। इसके बाद पुलिस की टीम अभिषेक सिंह को लेकर आरा पहुंची। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दबिश देकर ऑन-लाईन गेमिंग सट्टा ऐप का संचालन करते हुए 9 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी1. अभिषेक कुमार निवासी विंदगावा पोस्ट बंदु छपरा आरा, बड़हारा भोजपुर बिहार।2. रजनेश सिंह निवासी बरहरा पोस्ट बंदु छपरा आरा, वड़हारा भोजपुर बिहार।
3. रवि कुमार निवासी ग्राम दुधवा पोस्ट दौलतपुर जरा मुफस्सिल भोजपुर बिहार।
4. शिशुपाल सिंह निवासी श्रीपालपुर, कोईलवर भोजपुर बिहार।5. शंकर यादव निवासी वेलवानिया, आयर भोजपुर बिहार।6. अमित कुमार सिंह निवासी सरैया, बड़हारा भोजपुर बिहार।7. अविनाश कुमार निवासी माथीलिया, मुफस्सिल भोजपुर बिहार।8. ऋषभ कुमार सिंग निवासी केशवपुर, बड़हारा भोजपुर बिहार।9. प्रिंस कुमार निवासी सेमरिया, बड़हारा भोजपुर बिहार।
10. रिशांत सिंग निवासी बखोरपुर, बड़हारा भोजपुर बिहार।

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close