September 6, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
BIG BREAKING : कोरबा में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से पुलिस कॉलोनी के तीन बच्चों की मौतधमतरी जिले में सौर सुजला योजना-किसानों की खुशहाली का नया सूरजपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में कामकाज संभालाबाढ़ प्रभावित मांदर में सहकारी बैंक की खास पहलऔद्योगिक कारखानों के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारीकृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के खेतों में किया भ्रमणशिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल डेकानि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा
छत्तीसगढ़

सेना में लेफ्टिनेंट बने मेघराज को दी मुख्यमंत्री ने बधाई

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के धमतरी जिले के बिजनापुरी गांव के एक साधारण परिवार के युवा मेघराज साहू को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कमिशन्ड आॅफिसर के रूप में नियुक्त होने पर बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बघेल ने कहा है कि मेघराज ने पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
उल्लेखनीय है कि मेघराज साहू संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2016 की परीक्षा में पहले ही प्रयास में भारतीय सैन्य अकादमी (आई.एम.ए.) देहरादून के लिए चयनित हुए थे। उस वर्ष की इस कठिन परीक्षा में सफल होने वाले मेघराज छत्तीसगढ़ के इकलौते युवा थे।
उनका प्रशिक्षण इस महीने की आठ तारीख को सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया। इसके बाद उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कमिशन्ड लेटर प्रदान कर सम्मानित किया। उनकी नियुक्ति लेफ्टिनेंट कमिशन्ड आॅफिसर के रूप में हो चुकी है।
श्री बघेल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मेघराज साहू के पिता रमेश कुमार साहू भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close