June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
नेशनलराजनीती

सपा-बसपा के गठबंधन से डरी हुई है भाजपा और कांग्रेस : मायावती

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर देहात लोकसभा अकबरपुर के अंतर्गत रमईपुर पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो सुश्री मायावती ने जनता का अभिनंदन करते हुए भाजपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
मायावती ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने सिर्फ जुमलेबाजी की है, काम नहीं किया। कांग्रेस और बीजेपी को आपने खूब मौके दिए, लेकिन दोनों ने आपके साथ ईमानदारी नहीं बरती। सिर्फ और सिर्फ आपको धोखा दिया, इसलिए अब इन्हें मौका देने की जरूरत नहीं है।
मायावती ने कहा कि एक बार गठबंधन को मौका दें जिससे गठबंधन मजबूत हो सके और भाजपा को जड़ से उखाड़
फेंक सकें। मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ जुमलेबाजी की है। मोदी ने बेरोजगारों, किसानों, दलितों, पिछड़े वर्गों, मुसलमानों से किए अच्छे दिन के वादे पूरे नहीं किए हैं।
उत्तरप्रदेश में भाजपा के छोड़े गए जानवरों ने फसलों को बर्बाद करके रख दिया है। इसे लेकर किसान बेहद परेशान हैं। गरीब की हालत बहुत खराब हुई है। पिछले लोकसभा चुनाव में अच्छे दिन का वादा और अब ‘सबका साथ और सबका विकास’ भी एक जुमला बन गया है।
मायावती ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस जिसको भी मौका मिला, उसने सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। बिना किसी तैयारी के लागू की गई नोटबंदी से गरीबी बढ़ी है। इससे देश की अर्थव्यवस्था पर काफी खराब प्रभाव पड़ रहा है। मायवती ने कहा कि भाजपा की सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। फिर भी भाजपा के लोग इसे भुनाने में लगे हैं, आए दिन सीमा पर देश के जवान शहीद हो रहे हैं।
कांग्रेस पर भी साधा निशाना : मायावती ने कहा कि भूलकर भी कांग्रेस पर विश्वास मत करना, क्योंकि 55 वर्षों से केंद्र और उत्तरप्रदेश में भी कई बार सत्ता में रहने के बाद भी विकास नहीं किया।
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन भाजपा व कांग्रेसी बुरी तरह से डरी हुई है, क्योंकि गठबंधन ने जो भी वादे आप लोगों से किए हैं, उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी है। अगर हम सरकार में आए तो हर माह 6000 हजार रुपए और रोजगार देंगे।

Related Articles

Check Also
Close