August 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुख्यमंत्री साय ने नगर पालिका जशपुर को दिया बड़ा विकास उपहारबीजापुर बाढ़ में बही लड़कियों की लाश मिली, झाड़ियों से बरामदग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने शुरू होगा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रमकोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा,50 किसानों की फसल को नुकसानकोरबा डायल-112 चालकों की मांग, नियमित वेतन और सुविधाएंमुख्यमंत्री साय का स्वागत करने जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारी बस से रवानाबस्तर में भारी भूस्खलन: सरगीगुड़ा पहाड़ समतल; जनहानि नहींमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये..नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा बलों ने बरामद किए 300 से अधिक हथियार और विस्फोटक सामग्रीलोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज
छत्तीसगढ़नेशनल

शराब भट्टी में कांग्रेस नेता से मारपीट, सड़क पर दौड़कर पीटा

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article
पलारी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में देशी शराब की दुकान के कर्मचारियों की दबंगई सामने आई। दरअसल, कांग्रेस नेता देशी शराब की दुकान पहुंचे और पूछा कि, यहां निर्धारित मूल्य से अधिक शराब क्यों बेचते हो। इतने पर भड़के कर्मचारी लाठी-डंडा लेकर नेता और उसके साथियों पर टूट पड़े। इस दौरान तीन से ज्यादा लोग घायल हो गए। बता दें कि, पलारी ब्लाक की ग्राम टीपावन के सरपंच प्रतिनिधि और ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष बसंत जांगडे आज दोपहर दो बजे अपने गांव के लोगों के साथ शराब खरीदने स्थानीय देशी शराब दुकान पहुंचे।
जहां पर ओवर रेट की बात को लेकर शराब दुकान के कर्मचारियों से उनका विवाद हुआ। इसके बाद दुकान के कर्मचारियों ने अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडों से 200 मीटर से ज्यादा दूरी तक दौड़ा-दौड़ा उनकी पिटाई की। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष बसंत जांगडे और उनके साथियों को गंभीर चोट आई ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष की पिटाई की सूचना पर भारी संख्या में कांग्रेसी थाना पलारी पहुंचे और उन्होंने मारपीट करने वाले सेल्समैन की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने कर्मचारियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की है लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पलारी पुलिस जांच में जुट गई है।
123
123
123
123
123
123

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close