September 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
दरिमा में 35 ग्रामीणों ने सीखा राजमिस्त्री एवं रानी मिस्त्री का हुनरअंबेडकर अस्पताल के नर्सिंग कर्मचारियों को भी मिले वेतन वृद्धि का लाभ: NSUIस्मार्ट मीटर बना मुसीबत: 200 रुपए से अचानक 22 हजार का बिजली बिल…प्रोजेक्ट पाई पाई : एसबीआई चीफ मैनेजर ने दिए वित्तीय योजनाओं की जानकारीकारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री ने दिए कड़े निर्देशप्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत छात्रों एवं कर्मचारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण12 घंटे से शबरी नदी में फंसे व्यक्ति को भारतीय वायुसेना व जिला प्रशासन ने सुरक्षित निकालास्टिंग वीडियो के बाद परिवहन कार्यालय में हड़कंप, डीटीओ बोले – आधारहीन वीडियो से भयादोहन की आशंका, भ्रष्टाचार पर शिकायत के लिए कलेक्टर से संपर्क का रास्ता खुलाबाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी,मुख्यमंत्री की पहल पर पूनम को मिली पुस्तकें और नया टेबलेटदीदी के गोठ सीएम साय ने दीदियों को प्रेरित किया, स्व-सहायता समूहों की सफलता की कहानियाँ बनी मिसाल
छत्तीसगढ़

विराट अपरहण कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

विराट अपहरणकांड के सरगना राजकिशोर सिंह को पुलिस की टीम ने बिहार के मीरगंज से गिरफ्तार कर लिया है। वह लगातार चकमा दे रहा था, इसलिए पुलिस भी शांत होकर मौके की तलाश में थी।
पुलिस अफसरों के लिए विराट अपहरण कांड चुनौती थी। दरअसल, पुलिस विराट को सुरक्षित वापस लाने के लिए ऑपरेशन चला रही थी। उसके मिलने के बाद सभी आरोपित गिरफ्त में आ गए हैं। एकमात्र सरगना राजकिशोर सिंह, जो बिहार व झारखंड से फिरौती की मांग कर रहा था वह पकड़ से बाहर था। विराट के मिलने के बाद से पुलिस की पांच टीम उसकी तलाश के लिए गई थी। लेकिन, इस दौरान वह लगातार लोकेशन बदलता रहा। कभी वह बिहार भाग जाता था, तो कभी झारखंड में जाकर छिप जाता। उसका मोबाइल चार सौ किलोमीटर दूर जाने के बाद चालू होता था। झारखंड के बाद उसका लोकेशन दिल्ली में मिल रहा था। लिहाजा, पुलिस को पता चल गया था कि वह अब चकमा दे रहा है। यही वजह है कि टीम वापस लौट गई थी और मौके की तलाश में थी। इस बार पुलिस ने अपहरणकर्ता राजकिशोर को चकमा दिया और उसे बिहार के मीरगंज से पकड़कर ले आई। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close