August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

लोहा खरीदने आए कोरियन की टीम को आंदोलनकारियों ने घेरा, हड़कंप

सरकार द्वारा मांगे मान लिए जाने के बाद भी आंदोलन का विस्तार, बचेली माइंस भी किया ठप

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

दंतंवाड़ा/। बैलाडीला के डिपोजिट 13 में भड़की आग अब नगरनार पहुंची गई है। आंदोलनकारियों ने कोरिया से नगरनार स्टील प्लांट का लोहा का सौदा करने आए मल्टीनेशनल कंपनी पास्को के अफसरों को घेर लिया। छह सदस्यीय टीम को घेरने की खबर जैसे ही मिली दिल्ली, हैदराबाद से रायपुर तक हड़कंप मच गई। जगदलपुर कलेक्टर अय्याज तंबोली तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कोरियन टीम को सुरक्षित ले गई।
कोरिया का पास्को लोहा क्षेत्र का जाना माना ग्रुप है। महाराष्ट्र में उसका प्लांट है। उसके लिए पास्को को लोहा आयात करना पड़ता है। एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट निर्माण का काम लगभग पूरे होने वाले हैं। पास्को कंपनी ने नगरनार के प्रोडक्शन के लिए एमओयू करने से पहिले प्लांट को देखने के लिए अपने छह सीनियर एक्जीक्यूटिव को नगरनार भेजा था। कोरियन टीम जैसे ही नगरनार पहुंची ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। बताते हैं, कोरियन टीम ने इस घटना की जानकारी दिल्ली स्थित कोरियन एंबेसी को भी दे दी है।
बैलाडीला के आंदोलनकारियों ने किरंदुल के बाद कल से एनएमडीसी के बचेली माइंस को भी माइनिंग ठप कर दिया। जबकि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनने के बाद उनकी सारी मांगें मान ली थी। सीएम ने पेड़ कटाई रोकने के साथ ही ग्राम सभा में पारित प्रस्ताव की जांच का आदेश दिया था। सीएम का निर्देश मिलते ही दंतेवाड़ा कलेक्टर टीपी वर्मा ने 10 मिनट के भीतर दंतेवाड़ा एसडीएम के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी। लेकिन, बस्तर सांसद जब सरकार के फैसले की जानकारी देकर आंदोलन खतम कराने किरंदुल पहुंचे तो आंदोलनकारियों ने लिखित में सरकार का आदेश मांगकर रोडा लगा दिया। यहीं नहीं, एसडीएम से तीन दिन के भीतर ग्राम सभा के प्रस्ताव की जांच कराने की मांग कर रहे। जब तक जांच नहीं होगी, वे किरंदुल और बचेली गेट से नही हटने का ऐलान कर दिया।
किरंदुल के बाद बचेली माइंस को भी ठप कर देने से एनएमडीसी के प्रोडक्शन का ग्राफ एकदम नीचे आ गया है। एनएमडीसी के पूरे प्रोडक्शन का 70 प्रतिशत से अधिक उत्पादन दंतेवाड़़ा से होता है। दोनों माइंस से एनएमडीसी और रेलवे को प्रतिदिन 60 करोड़ रुपए की आमदनी होती है। एस्सार को भी हर रोज तीन करोड़ का नुकसान हो रहा। राज्य सरकार को भी एनएमडीसी से साल में करीब 12 सौ करोड़ की रायल्टी मिलती है। सीएसआर मद में एनएमडीसी बस्तर क्षेत्र के विकास पर करीब ढाई सौ करोड़ खर्च करता है सो अलग है।

Related Articles

Check Also
Close