June 29, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
स्वच्छता दीदियों का ड्राईविंग लाईसेंस बनाने 02 जुलाई को सियान सदन में लगेगा शिविरकोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ठेका घोटाला : डॉ. गोपाल कंवर और लेखाधिकारी अशोक कुमार महिपाल की जोड़ी का कमाल, ठेकेदार मालामाल…भारतमाला घोटाला: निलंबित पटवारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं निर्दोष हूं’बलौदाबाजार में फैला डायरिया, कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालात का जायजाडिप्टी सीएम शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेकनवाचार और तकनीक से सशक्त होंगे अन्नदाता : विष्णुदेव सायगद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, युवक की मौत..अवैध सितार निर्माण फैक्ट्री में दबिश, दस्तावेज के अभाव में फैक्ट्री सीलबीजापुर में 13 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पणजांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
नेशनल

रात 2 बजे गोवा के मुख्यमंत्री बने प्रमोद सावंत, जानिए उनसे जुड़ी 5 खास बातें…

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

पणजी। गोवा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रमोद सावंत ने सोमवार की देर रात मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने डोना पौला स्थित राजभवन में डॉ. सावंत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आइए जानते हैं प्रमोद सावंत से जुड़ी 5 खास बातें…
– प्रमोद सावंत पेश से एक सरकारी आयुर्वेद चिकित्सक थे। उन्हें मनोहर पर्रिकर ही राजनीति में लाए थे। माना जाता है कि वह पर्रिकर की भी पहली पसंद थे।
– डॉ. सावंत का जन्म 24 अप्रैल 1973 को हुआ था और उनकी पत्नी सुलक्षणा भी भाजपा नेता है।
– सावंत ने 2008 में पहला चुनाव लड़ा था। पहला चुनाव वह हार गए थे। 2012 में वह पहली बार विधायक चुने गए थे। 2017 में फिर विधायक बनने पर उन्हें विधानसभा अध्यक्ष चुना गया था।
– पर्रिकर की तरह ही सावंत भी बचपन से आरएसएस से जुड़े रहे हैं। बताया जाता है कि राजनीति में उनकी दिलचस्पी को देखते हुए उन्हें भाजपा में शामिल किया गया था।
– सावंत को पार्टी के प्रति वफादारी का इनाम मिला है। वह अपनी किसी भी निजी महत्वाकांक्षा से पहले पार्टी को रखते हैं। पार्टी को भी एक कम उम्र के ऐसे नेता की जरूरत थी जो अगले 10-15 सालों तक पार्टी का नेतृत्व कर सके।
उल्लेखनीय है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार को निधन हो गया था। पर्रिकर (63) का सोमवार शाम को यहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Check Also
Close