September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
BIG BREAKING : कोरबा में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से पुलिस कॉलोनी के तीन बच्चों की मौतधमतरी जिले में सौर सुजला योजना-किसानों की खुशहाली का नया सूरजपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में कामकाज संभालाबाढ़ प्रभावित मांदर में सहकारी बैंक की खास पहलऔद्योगिक कारखानों के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारीकृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के खेतों में किया भ्रमणशिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल डेकानि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा
छत्तीसगढ़

मोदी मंत्रिमंडल में राज्यों के बीच बैलेंस बनाने की गई कोशिश : डॉ रमन सिंह

दिल्ली से लौटे रमन

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह दिल्ली से रायपुर पहंचे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने मोदी सरकार में प्रदेश को एक ही मंत्री पद मिलने के सवाल पर रमन सिंह ने कहा कि पिछले बार भी एक मंत्री पद मिला था। अलग-अलग 27 राज्य है, 7 केंद्र शासित प्रदेश है, उस आधार पर मंत्रिमंडल में स्थान मिलता है। सभी जगह बैलेंस बनाने की कोशिश की गई है। कहा कि दिल्ली में मोदी के कार्यकाल के दूसरे शपथ ग्रहण में मौजूद रहा। दो महत्वपूर्ण विषय जो शपथग्रहण में हुआ और एक नई युग की शुरुआत हुई है। घोषणापत्र में जो सबसे बड़ी बातें किसानों के लिए उन्होंने कही थी उसकी शुरुआत कैबिनेट के पहले बैठक में ही कर दिया है। आज मैं कह सकता हूं कि जो पहले कैबिनेट की बैठक में पीएम किसान योजना में 58 हजार करोड़ रुपए हिंदुस्तान के 15 करोड़ किसानों को मिलेगा। पहले 12 करोड़ का था उसे बड़ाकर 15 करोड़ कर दिया गया है।
दूसरी महत्वपूर्ण बीमा योजना है, इसमें दो प्रकार की योजना है। एक किसानों की बीमा योजना है और दूसरा गुमठी लगाने वालों का बीमा है। तीसरी बड़ी योजना स्कॉलरशिप योजना को मोडिफाई किया है। सेना और नक्सली क्षेत्र में काम करने वाले जवानों के बच्चों का स्कालरशिप राशि बढ़ाया गया है। तीन महत्वपूर्ण योजना से शुरुआत हुई।

Related Articles

Check Also
Close