June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
अन्तर्राष्ट्रीय

“मैं नहीं ये हैं असली हक़दार….” नोबेल पुरुस्कार पर इमरान खान

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि नोबेल शांति पुरस्कार के लिए वे खुद उपयुक्त नहीं मानते। उनका कहना है कि कश्मीर समस्या का समाधान तलाश करने वाले व्यक्ति को यह पुरस्कार मिलना चाहिए। उनका मानना है कि इस समस्या का हल होने के बाद ही उपमहाद्वीप में शांति और मानवीय विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।
पाकिस्तान के नेताओं ने कहा था कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच भारी तनाव के बीच इमरान खान ने शांति दूत बन कर भारतीय विंग कमांडर को नई दिल्ली के हवाले कर दिया था। उनके इस फैसले की पाकिस्तान में काफी तारीफ हुई थी और लोगों ने उन्हें नोबेल पुरस्कार दिए जाने की मांग की थी।
इमरान खान ने कहा कि मैं नोबेल पीस प्राइज के लिए उपयुक्त नहीं हूं। शांति का नोबेल पुरस्कार उन्हें ही दिया जाना चाहिए जो शांति और मानवता के साथ कश्मीर जैसे ज्वलंत मुद्दे को हल कर सके। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली सेक्रेटेरियेट में एक प्रस्ताव लेकर आए कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए।

Related Articles

Check Also
Close