August 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रेप का वीडियो Instagram फ्रेंड ने किया वायरल, सूरजपुर पुलिस ने पटना में दबोचा…एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र में 9 भू-आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए…पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलके पति को उतार मौत के घाटबसपा न एनडीए में है और न ही इंडी गठबंधन में : मायावतीसब्जी में छिपकली गिरने से फूड पॉइजनिंग, एक ही परिवार के 4 लोग अस्पताल में भर्तीजंगल में IED ब्लास्ट से ग्रामीण गंभीर घायल30 लाख की लूट में फरार आरोपी योगेश नाई राजस्थान से गिरफ्तारमौखिक आदेश पर हो रहा शिक्षा विभाग का संचालन, देखिए शिक्षा विभाग के कारनामेसावन के रंगों में रंगा मंत्री निवास, महिला पत्रकारों संग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लिया उत्सव का आनंदराष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम : युवा साथी फाउन्डेशन संस्था के द्वारा 50 टीबी मरीजों को लिया गया गोद
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने किया पुलिस परफॉर्मेंस सेंटर का शुभारंभ

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर के लालबाग पुलिस कोर्डिनेशन सेंटर परिसर में नवनिर्मित पुलिस परफॉर्मेंस सेंटर (आधुनिक जिम) का उद्घाटन किया। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा निर्माण किए जा रहे शहीद स्मारक स्थल (वॉर सेमेट्री) के मॉडल का भी अवलोकन किया। यह स्मारक लगभग 150 करोड़ की लागत से बनेगा।
पुलिस परफॉर्मेंस सेंटर लगभग एक करोड़ की राशि से बनाया गया है। यहां व्यायाम के लिये अत्याधुनिक मशीने और उपकरण लगाए गए हैं। शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भी एक मशीन पर वर्जिश किया। वॉर सेमेट्री (शहीद स्मारक स्थल) का निर्माण जगदलपुर शहर के आमागुड़ा चौक के पास होगा, जिसमें शहीदों के नामों का उल्लेख किया जाएगा।
इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, स्वास्थ्य मंत्री श टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, सांसद दीपक बैज, विधायक रेखचन्द जैन, मुख्य सचिव सुनील कुजूर, डी.जी.पी. डी.एम. अवस्थी, स्पेशल डी.जी. नक्सल ऑपरेशन गिरधारी नायक, बस्तर आई.जी. विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर अमृत खलखो, कलेक्टर डॉ. अयाज तम्बोली, सहित जनप्रतिनिधि और अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close