August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़राजनीती

मुख्यमंत्री का दुर्ग, बालोद व जांजगीर चाम्पा जिले में धुआंधार दौरा कार्यक्रम

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 29 दिसम्बर को दुर्ग जिले की पाटन तहसील और रविवार 30 दिसम्बर को जांजगीर-चांपा, बालोद और दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 दिसम्बर को दोपहर 1.20 बजे रायपुर से हेलीकाॅप्टर द्वारा रवाना होकर 1.40 बजे दुर्ग जिले के विकासखण्ड मुख्यालय पाटन पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा दो बजे ग्राम कौही पहुंचकर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
बघेल अपरान्ह 2.30 बजे ग्राम निपानी में मानस गायन प्रतियोगिता के कार्यक्रम में और शाम चार बजे ग्राम पतोरा में हनुमान जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल शाम 5.20 बजे भिलाई पहुंचेंगे।
 
मुख्यमंत्री अगले दिन 30 दिसम्बर को भिलाई से दोपहर 12.05 बजे हेलीकाॅप्टर द्वारा रवाना होकर जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम जैतखाम केरा रोड पहुंचेंगे और वहां गुरू घासीदास जयंती समारोह तथा दोपहर 1.20 बजे सर्व सतनामी समाज एवं अधिकारी-कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बघेल दोपहर 2.30 बजे हेलीकाॅप्टर द्वारा बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही पहुंचकर वहां गुरूघासी दास जयंती समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह तीन बजे हेलीकाॅप्टर द्वारा पाटन पहुंचेंगे और वहां शहीद वीर नारायण सिंह जयंती समारोह में शामिल होंगे। बघेल शाम 4.50 बजे कार द्वारा ग्राम चंगोरी पहुंचकर मनवा कुर्मी समाज के अधिवेशन में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री शाम 6.10 बजे ग्राम कसही (तहसील-पाटन) में और 6.50 बजे ग्राम औसर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात्रि आठ बजे भिलाई (जिला-दुर्ग) पहुंचेंगे। 

Related Articles

Check Also
Close