August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोरछत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने दी प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा को श्रद्धांजलिखुशखबरी:महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 1-1हजार रुपये की राशि जारीबालोद जिले के पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को नही मिलेगा पेट्रोलबालको की पहल से कृषि में आया बदलाव, पैदावार में वृद्धि और लागत में कमीबने खाबो बने रहिबो सघन जांच एवं जागरूकता अभियान
नेशनल

भोजपुरी स्टार निरहुआ को मिली वाई प्लस सिक्योरिटी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को शासन की ओर से वाई श्रेणी सुरक्षा दे दी गई है। इस संबंध में आजमगढ़ पुलिस के पास शासन का निर्देश आते ही पुलिस सक्रिय हो गई। निरहुआ अभी बनारस में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दरोगा समेत 16 पुलिसकर्मियों की टीम निरहुआ की सुरक्षा के लिए रवाना कर दी गई है।बीते सप्ताह भोजपुरी स्टार निरहुआ को लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने पार्टी ज्वाइन कराई थी।
उसके बाद से ही यह कयास लगने लगे कि निरहुआ आजमगढ़ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी होंगे। सोशल मीडिया पर भी निरहुआ के आजमगढ़ से चुनावी मैदान में उतरने की खूब चर्चा छायी हुई है। सूत्रों की माने तो बीते 29 मार्च को निरहुआ की ओर से सुरक्षा के लिए एक आवेदन लखनऊ में दिया गया। साथ में उसकी एक प्रति आजमगढ़ के जिलाधिकारी को भी दी गई थी। मंगलवार को शासन की ओर से निरहुआ को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का आदेश मिलते ही आजमगढ़ पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी ने वाई श्रेणी सुरक्षा के लिए एक दल बनाते हुए तत्काल सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया। पुलिस ने सुरक्षा संबंधित जानकारी भी निरहुआ को दे दी है। निरहुआ के आजमगढ़ में प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव के मुताबिक निरहुआ अभी बनारस में भोजपुरी फिल्म ‘ठीक है ‘ की शूटिंग में व्यस्त हैं। सुरक्षा से संबंधित सूचना मिली है।
एसपी आजमगढ़ त्रिवेणी सिंह के अनुसार, इंटेलिजेंस के आधार पर शासन से निर्देश मिले हैं कि भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। लिहाजा सुरक्षा दल को रवाना कर दिया गया है।
दो दिन पहले निरहुआ ने ट्वीट किया है कि ‘मेरा आप सभी से निवेदन है कि जाति धर्म, के नाम पर उस पार्टी का साथ न दें जिसके लिए देश से बड़ा अपना परिवार हो। सभी लोग जाति धर्म से ऊपर उठकर नरेंद्र मोदी जी का साथ दीजिए।’ यह ट्वीट उन्होने ‘मै कमल खिलाने आया हूं ‘ के हैश टैग के साथ पोस्ट किया है। इस ट्वीट के बाद इन कयासों को बल मिल रहा है कि आजमगढ़ सीट से निरहुआ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

Related Articles

Check Also
Close