August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

भाजपा ने घोषणा पत्र नहीं जुमला पत्र जारी किया

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। भाजपा के घोषणा पत्र पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि आज जारी भाजपा का घोषणा पत्र स्पष्ट बता रहा है कि कांग्रेस के लिए देश के लोग महत्वपूर्ण हैं और भाजपा के लिए अपना चेहरा। हमारे घोषणा पत्र में देश के करोड़ों लोगों के विचारों का समावेश है, जबकि भाजपा के घोषणा पत्र में सिर्फ एक व्यक्ति के “मन की बात“। अब देश अपने “मन का फैसला“ सुनाएगा।
भाजपा ने अपने घोषणा पत्र का संकल्प पत्र नाम दिया है। भाजपा संकल्पों का क्या हाल करती है हम छत्तीसगढ़ के लोग बखूबी जानते हैं समझते हैं।
भारतीय जनता पार्टी को घोषणा पत्र जारी करने के बजाय माफी पत्र देश के मतदाताओं के प्रति अपने अपराधों के लिए जारी करना चाहिए था जिसके कारण 45 वर्ष में सबसे ज्यादा बेरोजगारी अर्थव्यवस्था की बदहाली बड़ी संख्या में सुरक्षा जवानों के मारे जाने की घटनाएं और किसान आत्महत्या की घटनाओं में देश में 44 प्रतिशत की वृद्धि है।
अभी तक देश ने 2014 के भाजपा घोषणा पत्र की सारी बातों के रूप में भाजपा के जुमलों को ही देखा है। युवाओं के लिए दो करोड़ नौकरियों का जुमला क्रमांक 1, अच्छे दिन जुमला क्रमांक 2, काले धन की देश में वापसी और सब के खातों में 15 लाख जुमला क्रमांक 3, 100 स्मार्ट सिटी जुमला क्रमांक 4, शिक्षा बजट जुमला क्रमांक 5, महंगाई और बेरोजगारी पर रोक जुमला क्रमांक 6, भ्रष्टाचार पर जुमला क्रमांक 7 ऐसे ही अनेक जुमलों के बाद आज जारी किया गया भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र नहीं जुमला पत्र है।

Related Articles

Check Also
Close