June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

फेसबुक के प्यार को बिना देखे दे बैठी 10 लाख, जब सामने आया बॉयफ्रेंड तो चकरा कर गिर पड़ी महिला

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। देशभर में ठगी जैसे अपराध बढ़ते ही जा रहे है। ऐसे वारदात अक्सर, महिलाओं को झांसा देने वाले ही सामने आते है। छत्तीसगढ़ में भी एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक कारोबारी की पत्नी शिकार हो गई। दरअसल, काला कलूटा नाइजीरियन ने फेसबुक पर महिला की दोस्ती एक खूबसूरत अंग्रेज युवक से दोस्ती हो गई। प्रोफाइल फोटो में युवक के सुनहरे बाल, गठीले शरीर और आकर्षक चेहरा देखकर महिला उस पर फिदा हो गई। कुछ ही दिन में दोनों के बीच फेसबुकिया इश्क शुरू हो गया।
यह है मामला
राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाके में रहने वाली महिला का अगस्त 2018 में फेसबुक में ब्रिटेन के स्टीफन एडवर्ड नामक युवक से दोस्ती हो गई थी। स्टीफन ने उससे शादी करने और उसे ब्रिटेन ले जाने का वादा किया। महिला उसके झांसे में आ गई। इसके बाद स्टीफन ने महिला को उसका वीजा, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज बनाने के नाम पर पैसा मांगना शुरू कर दिया। महिला स्टीफन पर भरोसा करके पैसा देती रही।
वह अलग-अलग किस्तों में स्टीफन को 10 लाख रुपए दे चुकी थी। स्टीफन ने अपने निजी प्लेन से उसे ले जाने माना एयरपोर्ट में आने का आश्वासन दिया। लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद उसने और पैसे मांगे। महिला को थोड़ा शक हुआ, उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। फिर स्टीफन ने महिला को धमकाना शुरू कर दिया। वह वाट्सऐप के जरिए भेजे गए महिला के फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा। इससे महिला घबरा गई। इसके बाद अपने पति को पूरी जानकारी दी।
गर्लफ्रेंड के साथ किया गिरफ्तार
इसके बाद पति ने सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज कराया। पुलिस जांच में पता चला कि स्टीफन बनकर महिला को धोखा देने वाले का असली नाम चार्ली मगाने फ्रांज सीन है और वह नाइजीरियन नागरिक है। चार्ली अपनी गर्लफ्रेंड लिंडा के साथ दिल्ली में रहता है। पुलिस ने छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को सोमवार को रायपुर कोर्ट में पेश किया गया।
फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद महिला युवक से शादी करना चाहती थी। महिला की भावनाएं जानने के बाद युवक ने उसे झांसा देकर 10 लाख रुपए ठग लिए। मामला पुलिस तक गया। पुलिस जब उस अंग्रेज युवक को पकड़कर रायपुर लाई, तो उसे देखकर महिला के होश उड़ गए। फेसबुक वाला उसका प्रेमी अंग्रेज नहीं था, बल्कि काले रंग का एक नाइजीरियन युवक था। उसके बेतरतीब बाल, काले चेहरे वाले मोटे युवक को देखकर महिला हैरान रह गई। इससे महिला तनाव में है।
कई महिलाओं से कर चुका है ठगी
मामले का खुलासा करते हुए एएसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि चार्ली कई महिलाओं और युवतियों को इसी तरह ठग चुका है। चार्ली और उसकी गर्लफ्रेंड लिंडा फेसबुक में अलग-अलग नाम से आईडी बनाते हैं। महिलाओं से दोस्ती करते हैं और उन्हें शादी और विदेश ले जाने का प्रलोभन देकर ठगते हैं। चार्ली नाइजीरिया से व्यावसायिक वीजा पर भारत आया है और पिछले चार साल से दिल्ली में रह रहा है। उसकी गर्लफ्रेंड लिंडा मणिपुर की है।

Related Articles

Check Also
Close