August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़नेशनल

फार्म हाउस में संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश:दूसरे शख्स ने मृतका को बताया पत्नी, असली पति के आने के बाद खुली पोल

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में स्थित एक फार्म हाउस में महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, इधर एक शख्स मृतका को अपनी पत्नी बताते हुए घटनास्थल पर मौजूद रहा, लेकिन असली पति के आने पर उसके झूठ का पर्दाफाश हो गया। मामला रजगामार चौकी का है।

123
123

जानकारी के मुताबिक, मृत महिला को अपनी पत्नी बताने वाला नकली पति राजेंद्र दास ग्राम बैगिनडभार का रहने वाला है। वो विकास शर्मा नाम के शख्स के फार्म हाउस में कई सालों से काम कर रहा है। इधर मृतका गापा बाई भी उसके साथ काम करती थी। गुरुवार को जानवरों को गापा बाई जब दाना दे रही थी, तब वो अचानक गिर गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।
पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।

इधर सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, वहां राजेंद्र मृतका को अपनी पत्नी बताने लगा। जब उसका असली पति जिला मान सिंह अस्पताल पहुंचा, तब जाकर उसके झूठ का खुलासा हुआ। मृतका के भाई ने बताया कि उनके असली जीजा का नाम मान सिंह है, जो बुधवारी में निवासरत है। पिछले कुछ सालों से उसकी बहन गापा बाई फार्म हाउस में काम कर रही थी। इनके दो बच्चे भी हैं, जो बुधारी में रहते हैं। पारिवारिक विवाद के बाद उसकी बहन अपनी मायके आ गई थी।

रजगामार चौकी पुलिस जांच में जुटी।
रजगामार चौकी पुलिस जांच में जुटी।

रजगामार चौकी प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि राजेंद्र दास ने महिला को अपनी पत्नी क्यों बताया, इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। नकली पति ने पुलिस के सामने भी अपनी गलती कबूल कर ली है।

मृत महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
मृत महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

इधर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close