September 1, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
खेत की बाड़ी में थैले में मिला नवजात, चींटियों और कीड़ों ने काटा…ग्रामीणों में मचा हड़कंपपति की मौत के दूसरे दिन पत्नी ने भी दम तोड़ दियाबस्तर दौरे पर सीएम साय: हवाई सर्वे के बाद राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा…पुजारी की हत्या का राजफाश एक नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, वजह जानकर रह जाएंगे दंगआज छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्टश्रम मंत्री श्रम विभाग की समीक्षा बैठक लेगेंपशु चिकित्सा शिविर में मवेशियों को लम्फी बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरणलागोस इंटरनेशनल क्लासिक्स में आकर्शी कश्यप ने जीता रजत पदक, एनटीपीसी कोरबा का मिला समर्थनहिमालय अभियान पर निकली जशपुर की युवा टीम…हार्ट अटैक मरीजों को अब चिंता नहीं : कोरबा के एमजीएम हॉस्पिटल में थ्रॉम्बोलिसिस से बच रही जानें, 24 घंटे उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ
नेशनल

प्रियंका गांधी अयोध्या में करेंगी रोड शो, स्वागत के लिए बनाए गए 32 प्वाइंट्स

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रोड शो व नुक्कड़ सभा के जरिए लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेसियों में जोश भरेंगी। श्रीमती गांधी के 27 मार्च को फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में आगमन का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि श्रीमती गांधी दिल्ली से ट्रेन से यहां पहुंचेंगी। श्रीमती गांधी कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. निर्मल खत्री के पक्ष में अयोध्या से रोड शो शुरू करेंगी। इसके अलावा वह दो नुक्कड़ सभाएं करेंगी। इस दौरान कांग्रेसी उनका 32 जगह स्वागत करेंगे।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती गांधी के आगमन की सूचना पार्टी हाईकमान से मिलते ही कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. खत्री ने खुद कमान संभाल ली है। पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक के मुताबिक बुधवार को पूर्वाह्न दस बजे हनुमानगढ़ी अयोध्या से रोड शो शुरू होगा।
प्रियंका शाम करीब साढ़े चार बजे कुमारगंज पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या से कुमारगंज तक प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए 32 प्वाइंट बनाए गए हैं। दो जगहों पर वह नुक्कड़ सभाओं को भी सम्बोधित करेंगी। पहली नुक्कड़ सभा शहर के में रीडगंज किन्नर गुलशन बिंदु के संयोजन में और दूसरी सभा नउवा कुआं पर जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव के संयोजन में होगी। उन्होंने बताया कि श्रीमती गांधी सड़क मार्ग से अमेठी तक जाएंगी। इसके अलावा दोपहर एक बजे सनबीम स्कूल में बच्चों से संवाद करेंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक, एआईसीसी सदस्य केके सिन्हा आदि पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्य मुख्यालय। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलाओं पर लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है लेकिन मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सहित पूरी सरकार सिर्फ और सिर्फ भाजपा के चुनावी प्रबन्धन में जुटी है जो प्रदेश के लोगों के साथ धोखा है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा है कि भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के बावजूद भी कानून व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है और लगातार हत्या, बलात्कार, छिनैती, डकैती की घटनाएं बढ़ती चली जा रही हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार मंचों से सुशासन का दंभ भरते हैं लेकिन जमीन पर हकीकत बिल्कुल इसके उलट है।

Related Articles

Check Also
Close