September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहादुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 70 लाख के 303 मोबाइल बरामद, कर्मचारियों को सम्मानित किया गयाओणम पर्व की धूम: कोरबा के टीपी नगर इंडियन कॉफी हाउस में मनाया गया भव्य उत्सवNHM कर्मियों ने लिया सामूहिक इस्तीफा का निर्णय, 4800 कर्मचारियों ने सौंपा त्यागपत्रखाद संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, उमेश पटेल के नेतृत्व में किसानों ने घेरा तहसीलयूरिया की कालाबाजारी : पटेल कृषि केंद्र का खाद गोदाम सीलरायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कारअनिश्चितकालीन हड़ताल पर सख्त कार्रवाई: 25 स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं समाप्त
छत्तीसगढ़

पूर्व प्रधानमंत्री के मूर्ति पर पोती कालिख, इलाके में हाईअलर्ट जारी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article
दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई कैंप-2 के रविदास नगर स्थित अटल उद्यान में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर किसी अज्ञात व्यक्ति के व्दारा कालिख दिए जाने से हड़कंप मच गया। भाजपा कई नेता थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबध्द कराया है। फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर कालिख पोतते हुए कैद हुआ। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
इलाके में हड़कंप
अटल उद्यान में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर कालिख पोते जाने पर इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी लगते ही भाजपा के कई नेता छावनी थाना पहुंचकर इसकी शिकायत की। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरे में एक आरोपी कालिख पोतते नजर आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू दी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
वहां अटलजी की प्रतिमा पर कालिख देख लोगों के होश उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन के अधिकारी जांच में जुट गए। इसके अलावा मूर्ति पर पोती कालिख को साफ कराया जा रहा है। बता दें कि भिलाई कैंप के रविदास नगर स्थित अटल उद्यान में पिछली साल 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर जमकर बवाल हुआ था। उस दौरान पुलिस पर पथराव की घटना भी हुई थी। जिसके चलते मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
123
123

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close