August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
नेशनल

पिथौरागढ़ की शीतल ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

उत्तराखंड की शीतल ने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर गुरुवार को तिरंगा फहराने में कामयाबी हासिल की। शीतल ने गुरुवार सुबह 6 बजे माउंट एवरेस्ट पर पहली बार अपने कदम रखे। करीब 15 मिनट तक माउंट एवरेस्ट पर रहने के बाद शीतल नीचे उतरीं। खास बात यह रही कि जिस समय बेटी ने एवरेस्ट पर झंडा फहराया, उस समय उसके पापा गांव में गेहूं काट रहे थे।
उत्तराखंड की शीतल ने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर गुरुवार को तिरंगा फहराने में कामयाबी हासिल की। शीतल ने गुरुवार सुबह 6 बजे माउंट एवरेस्ट पर पहली बार अपने कदम रखे। करीब 15 मिनट तक माउंट एवरेस्ट पर रहने के बाद शीतल नीचे उतरीं।
एवरेस्ट फतह करने के मामले में पिथौरागढ़ के ही लवराज धर्मशक्तू के नाम सबसे अधिक छह बार का रिकॉर्ड दर्ज है। लवराज के ही गृह जिले से निकलकर अब शीतल ने भी एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा दिया है। शीतल मूल रूप से पिथौरागढ़ के सल्मोड़ा (जाजरदेवल) गांव की निवासी हैं। शीतल के ट्रेनर योगेश गर्ब्याल ने बताया कि शीतल को ओएनजीसी ने स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप में रखा है। ‘क्लाइंबिंग बियोंड दि समिट : माउंट एवरेस्ट एक्सपेडीशन 2019’ के तहत 2 अप्रैल को भारत से निकले थे। 13 मई को बेस कैंप से समिट की शुरुआत की थी। बीती बुधवार रात्रि 9 बजे शीतल अपने कनाडाई साथी और दो शेरपाओं के साथ 8000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कैंप 4 साउथ कोल से एवरेस्ट के लिए निकली थीं। गुरुवार सुबह 6 बजे शीतल और उसकी टीम माउंट एवरेस्ट पर पहुंचीं और तिरंगा लहराया। इसके बाद शीतल और उनकी टीम ने वापसी की और कैंप दो तक पहुंच गए। बताया कि इस अभियान का मकसद महिलाओं को जागरूक करना और एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है।

Related Articles

Check Also
Close