August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
नेशनल

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, पुंछ में फायरिंग, स्कूल बंद

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गुरुवार को जम्मू -कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की और मोटार्र दागे जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां बताया कि सुबह करीब छह बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक बिना उकसावे गोलीबारी की और मोटार्र दागे। भारतीय सैनिकों ने उन्हें मुंहतोड़ जबाव दिया और दोनों ओर से करीब एक घंटे तक गोलीबारी चली।
इस बीच, जिला मजिस्ट्रेट रमेश कुमार ने जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों को सुरक्षा कारणों से बंद करने का आदेश दिया है। सांबा के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने भी जिले के सभी स्कूलों को बंद किये जाने और संभागीय प्रशासन ने आठवीं कक्षा की परीक्षा निलंबित किये जाने का आदेश दिया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद भारत की ओर से मंगलवार को पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ठिकाने पर किये गये हवाई हमले से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से लगी राजौरी, पुंछ और जम्मू सेक्टर की 50 से अधिक अग्रिम चौकियों पर भारी गोलीबारी की थी।

Related Articles

Check Also
Close