June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

देखे सीएम बघेल ने कैसे न्यूटन के गति तीसरे नियम से बताई बदले और बदलाव की अवधारणा

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों बदला और बदलाव, ये दो शब्द काफी चर्चा में हैं। सत्ताधारी कांग्रेस बदलाव की बात कर रही है और कई बड़े निर्णय ले रही है। इसके विपरीत सत्तापक्ष के कड़े निर्णयों को लेकर विपक्षी पार्टी भाजपा इसे बदले की राजनीति कह रही है। इन दो शब्दों को लेकर यहां राजनीतिक पार्टियों और नेताओं के बीच जोरदार ट्विट वार भी छिड़ा हुआ है। नान घोटाले की दोबारा जांच शुरू कराने, झीरम घाटी हमले की जांच एसआईटी से कराने सहित कई मामलों में कांग्रेस सरकार ने फिर से फाइलें खुलवाई हैं।

इन्हें लेकर भाजपा और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह का तर्क है कि इस तरह जांच कराकर कांग्रेस बदले की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने बदलापुर बना दिया है। डॉ रमन के इस तरह के ट्विट के जवाब में भूपेश पहले ही कह चुके हैं कि यह बदलापुर नहीं, बदलाव पुर की राजनीति है। अब इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक और ट्विट किया है। भूपेश का कहना है कि भाजपाई किस बदले की बात कर रहे हैं, उन्होंने किया ही क्या है, वे बताएं कि क्यों वे खुद को किसी बात का दोषी मान रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close